अंडरवाटर Metro:- भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो का प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे उद्घाटन,मेट्रो का निर्माण हुगली नदी के नीचे कराया गया है।

अंडरवाटर Metro:- भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो का
प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे उद्घाटन,मेट्रो का निर्माण हुगली नदी के नीचे कराया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता में देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचने के बाद एक समारोह में इस अत्याधुनिक मेट्रो रेल सेवा देशवासियों को समर्पित करेंगे। कोलकाता की अंडरवाटर मेट्रो का निर्माण हुगली नदी के नीचे कराया गया है। कुछ दिनों पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोलकाता मेट्रो रेल सेवाओं की समीक्षा की थी। यात्रियों के लिए पूरी तरह बनकर तैयार हो चुकी अंडरवाटर मेट्रो रेल को प्रधानमंत्री बुधवार को देश को समर्पित कर देंगे।

महाराष्ट्र को भी मिलेगी विकास परियोजनाओं की सौगात-
अंडरवाटर मेट्रो के अलावा, प्रधानमंत्री कवि सुभाष-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो खंड और तारातला-माजेरहाट मेट्रो खंड का भी उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ पीएम मोदी देश भर में कई प्रमुख मेट्रो और रैपिड ट्रांजिट परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री पिंपरी चिंचवड़ मेट्रो-निगड़ी के बीच पुणे मेट्रो रेल परियोजना चरण 1 के विस्तार की आधारशिला भी रखेंगे।

कोलकाता के पूर्वी-पश्चिमी मेट्रो का पहला चरण-
गौरतलब है कि फरवरी, 2020 में तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल ने साल्ट लेक सेक्टर वी और साल्ट लेक स्टेडियम को जोड़ने वाले कोलकाता मेट्रो के पूर्व-पश्चिम मेट्रो कॉरिडोर के पहले चरण का उद्घाटन किया था। 16.5 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन हुगली के पश्चिमी तट पर स्थित हावड़ा को पूर्वी तट पर साल्ट लेक शहर से जोड़ती है। 10.8 किलोमीटर हिस्सा भूमिगत है। यह भारत की पहली ऐसी परिवहन परियोजना है, जिसमें मेट्रो रेल नदी के के नीचे बनी सुरंग से गुजरेगी।

और पढ़े  नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम
  • Related Posts

    भिवानी: गेस्ट हाउस संचालक ने बच्ची से दुष्कर्म किया, फिर देह व्यापार में धकेला, एसआईटी कर रही जांच

    असम की बेसहारा नाबालिग बच्ची को बंधक बनाने, दुष्कर्म करने और देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। मामला अक्तूबर माह का है। पुलिस ने महिला सहित दो…

    श्रीधर पार्थसारथी: मशहूर मृदंगम वादक का हुआ निधन, शंकर महादेवन हुए भावुक, पूछा- विदा लेने का यह कैसा तरीका है?

    मशहूर मृदंगम वादक श्रीधर पार्थसारथी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। पुणे के बालेवाड़ी में ‘दिवाली पहाट’ कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते समय श्रीधर को दिल…