लालकुआं: विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता विधेयक पास होने पर पूर्व विधायक ने जताई खुशी।

लालकुआं: विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता विधेयक पास होने पर पूर्व विधायक ने जताई खुशी।

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने मंगलवार को विधानसभा सत्र में यूसीसी विधेयक पेश करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पूरी कैबिनेट का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि आज उत्तराखण्ड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां पर समान नागरिक संहिता लागू होगी। उन्होंने कहा कि यूसीसी का कानून पूरे देश के लिए एक नजीर पेश करेगा।
यहाँ अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने विधानसभा सत्र में यूसीसी विधेयक पेश करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पूरी कैबिनेट का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन तथा सीएम धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य उच्च का बनाकर एक मिशाल पेश की है।
उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता का कानून हमेशा से पार्टी के एजेंडे में रहा है सीएम धामी ने समान नागरिक संहिता सकंल्प व्यक्त किया था तथा मंगलवार को यूसीसी बिल को कैबिनेट में पास कर उन्होंने यहाँ वायदा पुरा किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा जो संकल्प लेती है उसे पुरा करती है। उन्होंने कहा कि यूसीसी कानून बनने से समाजिक न्याय में समानता आएगी। उन्होंने कहा कि यूसीसी का कानून पूरे देश के लिए मिसाल सबित होगा और एक नजीर बनेगा।
इसके अलावा उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दे नही है कांग्रेस एक डूबती नाव है जो विरोध के सहारे अपनी कश्ती पार करने में लगी हुई है।
उन्होंने कहा कि जनता सब जान चुकी है लोकसभा चुनाव में काग्रेंस जीरो पर सिमट कर रहे जायेगी।
उन्होंने ने यूसीसी कानून पेश होने पर प्रदेश की जनता की और से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

और पढ़े  ऋषिकेश: नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा, आउटसोर्स कर्मचारी व भाई बहन समेत 5 पर FIR

बाईट, नवीन चन्द्र दुम्का पूर्व विधायक लालकुआं।
<strong>लालकुआं: विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता विधेयक पास होने पर पूर्व विधायक ने जताई खुशी। </strong>

  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…