अयोध्या: नगर निगम के पांच निर्दलीय पार्षद भारतीय जनता पार्टी परिवार का हिस्सा बने

Spread the love

अयोध्या: नगर निगम के पांच निर्दलीय पार्षद भारतीय जनता पार्टी परिवार का हिस्सा बने

अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी के संयोजन में प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या तथा बृजेश पाठक की उपस्थिति में अयोध्या निगम के निर्दल पांच पार्षद श्रीमती आभा पांडे पत्नी रिशू पांडे, श्रीमती रंजना यादव पत्नी अनिकेत यादव, श्रीमती मीरा देवी माता अमित गुप्ता, सुल्तान अंसारी तथा सौरभ सिंह सूर्यवंशी सहित सैकड़ों लोग पार्टी की रिति नीति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि अयोध्या नगर निगम के विकास के लिए अयोध्या के पांच निर्दलीय पार्षदों ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। उनके साथ अयोध्या के सैकड़ो समर्थक जो भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास की नीतियों से प्रभावित थे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेकर अयोध्या के विकास में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या आज वैश्विक स्तर पर विकसित हो रही है इससे अयोध्या ही नहीं बल्कि पूरे भारत के लोग प्रभावित हैं और प्रभु श्री राम लला का दर्शन करने के लिए देश के कोने-कोने से लोग आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनकी सेवा में लगे हैं और आने वाले समय में और लोग भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करेंगे।

इस अवसर पर महंत बृजमोहन दास, पूर्व सभासद रमेश गुप्ता राणा, श्रीनिवास शास्त्री, शिव मोहन शुक्ल, विनीत पांडे, सैन्की गुप्ता, आशुतोष श्रीवास्तव, शोभित सिंह शुभम गुप्ता की उपस्थिति रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड SIR: एक माह में 2.83 लाख दावे-आपत्तियां, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- अपराधियों पर शिकंजा: DM ललित मोहन रयाल ने छह अपराधियों को 6 माह के लिए किया जिला बदर

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के न्यायालय ने छह अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई गुंडा नियंत्रण कानून के…


    Spread the love

    उत्तराखंड: PM मोदी कर सकते हैं बदरीनाथ में आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाए जा रहे 45 बेड के आधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *