हल्द्वानी / नैनीताल- सोशल मीडिया पर युवती को प्यार के जाल में फंसाया,शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

हल्द्वानी / नैनीताल- सोशल मीडिया पर युवती को प्यार के जाल में फंसाया,शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर देवलचौड़ रामपुर रोड निवासी युवक ने भवाली की युवती को प्यार के जाल में फंसाया और उसे हल्द्वानी बुला दिया। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक, भवाली निवासी 22 वर्षीय युवती ने बताया कि कुछ माह माह पहले इंस्टाग्राम पर उसकी बातचीत हल्द्वानी के रामपुर रोड देवलचौड़ निवासी राकेश नेगी उर्फ समीर से हुई थी। इसी बीच आरोपी ने बातों में फंसाकर उसे हल्द्वानी बुला लिया और उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर ली। शादी करने का झांसा देकर आरोपी बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने जब उससे शादी की बात की तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली।

कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 3 नए मरीज मिले, संख्या 52 हुई; हर जिले में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय
  • Related Posts

    मसूरी: बारिश में बह गईं होटल कारोबारियों की उम्मीदें, सोशल मीडिया पर खबरों से बुकिंग रद्द

    Spread the love

    Spread the loveपहाड़ों की रानी मसूरी में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का असर शहर के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है। लगातार हो रही…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग: सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक घायल

    Spread the love

    Spread the loveगुप्तकाशी-लमगौंडी मोटरमार्ग पर एक स्कूल के ऊपर शनिवार अपराह्न सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक वाहन से निकलकर झाड़ियों में जा गिरा,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *