उत्तराखंड: प्रदेश में जल्द शुरू होंगी 3 नए रूटों पर हेली सेवाएं, तीर्थाटन को बढ़ावा देने पर होगा जोर

Spread the love

उत्तराखंड: प्रदेश में जल्द शुरू होंगी 3 नए रूटों पर हेली सेवाएं, तीर्थाटन को बढ़ावा देने पर होगा जोर

राज्य में 3 नए रूटों पर हेली सेवाएं जल्द शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया है। प्रस्ताव आगे बढ़ाया गया है। सरकार तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए यह शुरुआत करने जा रही है।

प्रदेश में नागरिक उड्डयन विभाग लगातार हेली सेवाओं का विस्तार करने के साथ ही पर्यटन व तीर्थाटन के नजरिए से काम कर रहा है। इस दिशा में ही गूंजी, आदि कैलाश और ओम पर्वत तक हेली सेवाओं के लिए सरकार ने कवायद शुरू की। यूकाडा ने इन सभी क्षेत्रों के लिए सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया है।

अब केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अनुमति का इंतजार है। जानकारी के मुताबिक, इसी वर्ष से यहां की हेली सेवाएं शुरू करने की योजना है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही उत्तराखंड के इन खूबसूरत पर्यटन और धार्मिक महत्व वाले स्थानों के दर्शन किए जा सकेंगे।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रपुर: पिता ने अपनी दस साल की बेटी से किया दुष्कर्म, विरोध पर पत्नी को भी पीटा, मां ने कोतवाली में दी तहरीर
  • Related Posts

    देवप्रयाग- दर्दनाक हादसा: कुंडाधार के समीप खाई में गिरी कार, रेसक्यू टीम ने 5 शव निकाले, घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल

    Spread the love

    Spread the loveदेवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी- अधिवक्ता को डंडा मारने से नाराज साथियों का कोतवाली में प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के नैनीताल रोड स्थित अंबिका विहार में मकान का रिनोवेशन कार्य करा रहे अधिवक्ता पर डंडे से हमला कर दिया गया। इससे गुस्साए अधिवक्ता हल्द्वानी कोतवाली…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *