लालकुआं- ट्रक और मोटरसाइकिल की हुई जोरदार भिड़ंत, मोटरसाइकिल सवार की दर्दनाक मौत

लालकुआं- ट्रक और मोटरसाइकिल की हुई जोरदार भिड़ंत,
मोटरसाइकिल सवार की दर्दनाक मौत

नगर से नगला की ओर को जा रही मोटरसाइकिल की ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में ट्रक से हुई भिड़ंत के चलते मोटरसाइकिल सवार की एसटीएच चिकित्सालय में ले जाते समय दर्दनाक मौत हो गई, पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात लगभग 9:15 बजे लाल कुआं से किच्छा की ओर मोटरसाइकिल संख्या:-यूपी 25सीडब्ल्यू/ 5779 जैसे ही लालकुआं ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में पहुंचा था तभी 16 टायरा ट्रक संख्या:-यूपी 25ईटी/ 6049 के चालक ने अचानक लापरवाही से ट्रक मोड़ दिया, मोटरसाइकिल सवार जब तक कुछ समझ पाता तब तक उक्त मोटरसाइकिल और ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई, दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार का हेलमेट पूरी तरह टूट कर चकनाचूर हो गया, मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस की 112 सेवा द्वारा तुरंत ही घायल को हल्द्वानी अस्पताल की ओर को ले जाया जा रहा था रास्ते में आई 108 में उसे शिफ्ट कर दिया गया, तथा डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचने से पूर्व ही मोटरसाइकिल सवार ने दम तोड़ दिया तथा चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा दुर्घटना की जानकारी मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद इस्लाम पुत्र हफीक अहमद उम्र 36 वर्ष ग्राम कुमरा तहसील इज्जतनगर जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के परिजनों को दे दी है। मृतक उत्तराखंड में फेरी लगाकर कपड़ों की बिक्री किया करता था, जो कि पूरे दिन भर की बिक्री कर शाम को बरेली स्थित अपने घर को जा रहा था कि यह दुर्घटना घटित हो गई।

और पढ़े  रुड़की: नवरात्र का असर, 400 रुपये किलो बिक रहे ऑस्ट्रेलियाई अंगूर, अनार और अमरूद के दाम भी बढ़े
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    केबीसी के मंच पर पहुंचे दून के लोकेंद्र: बढ़ाया उत्तराखंड का मान, बिग बी को भेंट की पहाड़ी टोपी

    उत्तराखंड की संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाते हुए दून निवासी लोकेंद्र सोनी ने लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में पहाड़ी टोपी पहनकर प्रदेश…