वाराणसी : नगर विकास मंत्री ने पिंडरा ब्लॉक का किया निरीक्षण, हर पात्र को मिले सरकारी योजना।

Spread the love

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने पिंडरा ब्लॉक का निरीक्षण किया। कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्रों को मिले। इस दौरान आपातकाल के समय के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। ब्लॉक पर लगे स्टालों पर जाकर लोगों से उनके काम के बारे में पूछा। इस दौरान राष्ट्रीय आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं को देखा।

मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सर्टिफिकेट भी दिया। कोविड वैक्सीन के शिविर को भी  देखा। मंत्री ने कहा कि टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जाए। कृषि विभाग द्वारा लाए गए विभिन्न यंत्रों को भी देखा। कहा कि किसानों को इन यंत्रों के विषय में ज्यादा से ज्यादा बताया जाए। इसके बाद पिंडरा विधानसभा के पुराने भाजपा कार्यकर्ता वंशनारायण पाठक को सम्मानित किया।

देश में लागू आपातकाल की 46वीं बरसी पर  नगर विकास मंत्री ने कहा कि 25 जून का दिन आते ही 45 साल पहले का वो दृश्य नजर आता है जब एकाएक विपक्षी दलों के नेताओं को जेलों में डाला जाने लगा था।भाजपा के जो पुराने कार्यकर्ता है उन्ही के बलिदान का फल है कि आज भाजपा की सरकार बहुमत में है।


Spread the love
और पढ़े  पावर प्लांट लगाने के नाम पर 400 करोड़ रुपये का जमीन घोटाला, पूर्व एडीएम और अन्य के खिलाफ FIR
  • Related Posts

    भीषण हादसा: हाईवे पर ट्रक और मैजिक की भिड़ंत, 9 लोगों की मौत, दो से अधिक घायल

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर-बहराइच नेशनल हाईवे 730 पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सात पुरुष और दो महिलाएं बताईं जा रही हैं।…


    Spread the love

    क्रूरता: युवती को 6 टुकड़ों में काटा, 5 ट्रेन में मिले, गायब था सिर, बक्से में धड़ और हाथ-पैर पॉलिथीन में पैक

    Spread the love

    Spread the loveयूपी की राजधानी लखनऊ में एक युवती की बड़ी बेरहमी से हत्या कर शव को छह टुकड़ों में काटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्यारों ने उसके…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *