बैंक में मास्क नहीं पहनने पर गार्ड ने मारी गोली

*बरेली की घटना; गार्ड ने पहले युवक को मास्क नहीं लगाने पर एंट्री नहीं दी, फिर मास्क लगाकर पहुंचने पर बोला- लंच के बाद आना, बहस में गोली मार दी.जख्मी राजेश को अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां उन्हें ऑपरेशन थिएटर में ले जाया जा रहा है*

बरेली में स्टेशन रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के गार्ड ने एक ग्राहक को गोली मार दी। ग्राहक को पहले मॉस्क नहीं लगा होने पर गार्ड ने एंट्री नहीं दी। मॉस्क लगाकर पहुंचा तो गार्ड ने कहा कि पासबुक में एंट्री लंच के बाद होगी। बहस करने पर गार्ड ने गोली मार दी। बैंक के भीतर गोली चलने से वहां हड़कंप मच गया।

गोली लगने से जख्मी हुए राजेश उत्तर रेलवे के टेलीकॉम विभाग में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी प्रियंका राठौर ने बताया कि राजेश सुबह ड्यूटी से लौटकर घर आए तो बोले कि पासबुक में एंट्री करवाने बैंक जाना है। वह सुबह घर से निकले तो मास्क लगाना भूल गए थे। बैंक में घुसते ही गार्ड केशव प्रसाद मिश्रा (45) ने उन्हें रोका और मास्क लगाने के लिए कहा। राजेश दोबारा बैंक से नीचे उतरे और गाड़ी से मास्क लेकर बैंक पहुंचे। लेकिन गार्ड ने उन्हें दोबारा से यह कहकर रोक दिया कि पासबुक एंट्री अब लंच के बाद होगी। राजेश बार-बार कहते रहे कि उन्हें सिर्फ पासबुक एंट्री करवानी है, ज्यादा कुछ काम नहीं है। इसी बात पर थोड़ी सी बहस बढ़ी और गार्ड ने बंदूक उठाकर गोली मार दी। गोली राजेश के पैर में लगी है। प्रियंका ने बताया कि राजेश बैंक में ही घायल पड़े रहे लेकिन किसी ने उन्हें उठाया तक नहीं। न परिजनों को सूचना दी गई न पुलिस को।

*बेटी ने फोन किया तो कराहते हुए राजेश ने ही फोन उठाया*

और पढ़े  केजीएमयू में धर्मांतरण का खुलासा: डॉ. अनीस ने 19 युवतियों से किया दुष्कर्म, वीसी के सचिव भी जांच के घेरे में

राजेश की बेटी ने सुबह जब पापा को फोन किया तो लहुलुहान राजेशन ने कराहते हुए फोन उठाया। राजेश ने कहा कि उन्हें बैंक ऑफ बड़ौदा में गार्ड ने गोली मार दी है। यह सुनते ही परिवार के होश उड़ गए। पत्नी प्रियंका भागते भागते बैंक पहुंची। वहां पर राजेश जख्मी हालत में पड़े हुए थे। उन्होंने किसी तरह पुलिस को सूचना दी तब तक रेलवे के अन्य कर्मचारी भी बैंक पहुंच गए।

*गार्ड बोला- गोली तो तेरे सीने में मारनी थी मुझे*

कर्मचारियों की माने तो गार्ड गोली मारने के बाद भी अपनी जिद पर अड़ा रहा। वह राजेश से बोलता रहा कि तेरे पैर में नहीं बल्कि सीने में गोली मारने चाहिए थी। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा के गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। घायल राजेश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है उनके पैर की हड्डी टूटी हुई बताई जा रही है उन्हें फिलहाल ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन के लिए ले जाया गया है।

  • Related Posts

    संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस

    भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंघल, आईपीएस ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक…

    UP- कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, गाजियाबाद कोर्ट में किया था पेश

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया। उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास…