ऊधमसिंह नगर / रुद्रपुर:- पैदल ही श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या निकले “हनुमान”, रोजाना 35 किलोमीटर चलेंगे

Spread the love

ऊधमसिंह नगर / रुद्रपुर:- पैदल ही श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या निकले “हनुमान”, रोजाना 35 किलोमीटर चलेंगे

रुद्रपुर शहर में सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले सुशील गाबा अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पैदल निकल पड़े हैं। हाथ में सनातनी ध्वज थामे पैछल रवाना हुए सुशील ने 14 दिनों में अयोध्या पहुंचने का लक्ष्य रखा है और रोजाना 35 किलोमीटर पैदल चलेंगे। सुशील बीते आठ साल से शहर की प्रमुख रामलीला में हनुमान का किरदार निभाते आ रहे हैं।

सोमवार की सुबह सुशील ने शहर के प्रमुख श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से पैदल यात्रा की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि सुबह उठकर अचानक उनके मन में अयोध्या तक पैदल यात्रा करने का विचार आया था। जिसके बाद उन्होंने पैदल यात्रा करने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि उनके साथ टीम वाहन से भी साथ चल रही है। पूरी कोशिश रहेगी कि वे 22 जनवरी को अयोध्या पहुंच जाएं और ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होकर खुद को धन्य कर लें। बताया कि जगह-जगह मिल रहे लोग उनको धार्मिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  बदरीनाथ: बदरीनाथ धाम में इन दिनों साधना में लीन हैं धीरेंद्र शास्त्री, 25 मई तक रहेंगे गुफा के ही अंदर
  • Related Posts

    नैनीताल- पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च ज्यादा होने पर हत्या का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल के पहाड़पानी इलाके में पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च से बिगड़ा स्वाद विवाद की वजह बन गया। बहस के दौरान आवेश में आकर ललित ने युवक…


    Spread the love

    हल्द्वानी- आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 भाइयों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *