हल्द्वानी/भुजियाघाट: गोल्डन सन पार्क रिजॉर्ट में 2 पक्षों में जमकर हुई मारपीट,कई राउंड हुई फायरिंग,युवक के सर लगी गंभीर चोट |

Spread the love

हल्द्वानी/भुजियाघाट: गोल्डन सन पार्क रिजॉर्ट में 2 पक्षों में जमकर हुई मारपीट,कई राउंड हुई फायरिंग,युवक के सर लगी गंभीर चोट |

एक रिजॉर्ट में सोमवार देर शाम क्रिसमस पार्टी के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। रिजॉर्ट के बाहर कई राउंड फायरिंग की भी सूचना है। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। देर रात तक रिजॉर्ट के बाहर हंगामा चलता रहा। बताया जा रहा है कि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया समेत तीन लड़कियां इस दौरान वहां फंसी रहीं। इस घटना से भी पुलिस इनकार कर रही है जबकि रश्मि ने पुलिस को तहरीर देने की बात कही है।
नैनीताल रोड में स्थित भुजियाघाट क्षेत्र में नदी किनारे बने गोल्डन सन पार्क रिजॉर्ट में सोमवार को क्रिसमस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके लिए हरियाणा के गायक अजय हुड्डा को बुलाया गया था। कार्यक्रम को देखने के लिए कुछ स्थानीय युवक भी अंदर आ गए।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व संघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया भी अपने 8-10 साथियों के साथ पहुंची थीं। बताया जाता है कि रात करीब साढे 9 बजे रश्मि के साथ गई एक लड़की को स्थानीय लड़के ने कोई टिप्पणी की, जिसका रश्मि के साथ मौजूद लड़के ने विरोध किया। इसी पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान घायल युवक को बेस अस्पताल भेजा गया जहां उसका उपचार कराया गया। एक लड़की के भी घायल होने की सूचना है। सूचना पर ज्योलीकोट चौकी प्रभारी अविनाश मौर्य फोर्स संग मौके पर पहुंच गए।

और पढ़े  देहरादून- कांग्रेस नेता हरक सिंह ने की प्रेसकांफ्रेंस, सीएम विवेकाधीन कोष के दुरुपयोग का लगाया आरोप

चर्चा है कि बवाल रशियन लड़कियों को कार्यक्रम में नचाने का विरोध करने पर शुरू हुआ। इस बारे में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष का कहना है कि हंगामे की शुरुआत मनीष खाती ने की थी। उनके साथ सूरज रमोला का भाई निखिल सहित अन्य लोग भी थे। चुनावी रंजिश के कारण इन लोगों ने ऐसा किया है।

लड़कियों से कर रहे थे छेड़छाड़-
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर गेस्ट आमंत्रित की गई थी। इस बीच स्थानीय लड़कों ने कार्यक्रम में पहुंचीं लड़कियों से अभद्रता करनी शुरू कर दी, जिसका विरोध करने पर लड़कों ने मारपीट की।

लड़कियों को भी पीटा जिसमेें वह घायल भी हुई हैं। मैंने किसी तरह से लड़कियों को टेबल के नीचे छिपाया और जान बचाई। मारपीट करने वालों की संख्या 50-60 थी। उन लोगों ने मेरी गाड़ी के टायरों की भी हवा निकाल दी है। रश्मि ने बताया कि वह अभी भी दो साथियों के साथ रिज़ॉर्ट में ही है जबकि अन्य 4 लड़कियों को पुलिस ने बाहर पहुंचाया और वहां से अपने परिजनों के साथ घर चली गई हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *