Uttarakhand: राज्य में सर्दियों की छुट्टियों में भी खुलेंगे सरकारी स्कूल,वर्चुअल माध्यम से 10वीं और 12वीं के छात्रों को कराई जाएगी तैयारी |

Uttarakhand: राज्य में सर्दियों की छुट्टियों में भी खुलेंगे सरकारी स्कूल,वर्चुअल माध्यम से 10वीं और 12वीं के छात्रों को कराई जाएगी तैयारी |

राज्य के सरकारी विद्यालयों में एक जनवरी से सर्दियों की छुट्टियां शुरू हो रही हैं, लेकिन इस दौरान उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए वर्चुअल कक्षाओं के माध्यम से विंटर कैंप आयोजित होंगे।

समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक डाॅ. मुकुल कुमार सती ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया कि एक से 14 जनवरी तक विंटर कैंप का आयोजन छात्रहित में लिया गया है। इससे बोर्ड परीक्षाफल में सुधार होगा। ऐसे हर स्कूल में जहां वर्चुअल कक्षाएं स्थापित हैं। इस अवधि में कक्षाएं खुली रहेंगी।

ऐसे शिक्षकों को छुट्टी में किए गए कार्य के बदले नियमानुसार अवकाश दिया जाएगा। स्थान की उपलब्धता को देखते हुए अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी इसमें प्रतिभाग का अवसर दिया जा सकता है।

और पढ़े  पिथौरागढ़ - मानवता शर्मसार: सैन्यकर्मियों का इलाज करने से रोका, गोल्डन आवर में इलाज मिलता तो बच जाती महिमन की जान
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…