पोस्ट ऑफिस स्कीम- अब आप भी हर महीने कम सकते है 9,250 रुपये, करें पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश |

Spread the love

पोस्ट ऑफिस स्कीम- अब आप भी हर महीने कम सकते है 9,250 रुपये, करें पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश |

ज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की इस निवेश योजना का नाम मंथली इनकम स्कीम है। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि आप मंथली इनकम स्कीम में एक बार निवेश करके हर महीने 9,250 रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में यह स्कीम आपके लिए एक रेगुलर इनकम का काम करेगी। पोस्ट ऑफिस कि इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे भी मिल रहे हैं। डाकघर की इस योजना में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ेगा। निवेश के लिहाज से यह काफी सुरक्षित है।

वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। डाकघर की इस योजना में आप सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं। ज्वाइंट अकाउंट में तीन लोग मिलकर निवेश कर सकते हैं।
अगर आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर इसमें ज्वाइंट अकाउंट खुलवाते हैं। ऐसे में आप इस योजना में अधिकतम 15 लाख रुपए तक की इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। अगर आप 15 लाख रुपए का निवेश ज्वाइंट अकाउंट के तहत इस स्कीम में करते हैं तो 7.4% की ब्याज दर पर कैलकुलेट करें, तो आपको सालाना 1.11 लाख रुपये की आय होगी।
ऐसे में हर महीने आपको करीब 9,250 रुपये इस स्कीम के तहत मिलेंगे। वहीं अगर आप अपना सिंगल अकाउंट इस स्कीम में खुलवाते हैं तो इस स्कीम में आप अधिकतम 9 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। ऐसे में आपको हर महीने 5,500 रुपये मिलेंगे।

और पढ़े  जी7 सम्मेलन- जी7 सम्मेलन के बाद आज अहम द्विपक्षीय बैठकें, शाम में PM मोदी-ट्रंप की मुलाकात की योजना

Spread the love
  • Related Posts

    यूजीसी नेट का प्रवेश पत्र जारी, तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड, 22 से 30 जून तक परीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveयूजीसी नेट जून सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने परीक्षा के सभी निर्धारित दिनों के लिए…


    Spread the love

    फ्रॉड: 25 शादियां और करोड़ों की ठगी, यूपी में बड़े नेता का समधी निकला ठग, करोड़पति बनने की पूरी कहानी

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के सीतापुर में मिश्रिख क्षेत्र के चंद्रावल गांव निवासी अनुज त्रिवेदी को महाराष्ट्र पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। वैवाहिक विज्ञापनों के जरिये 25 महिलाओं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *