ब्रेकिंग- अयोध्या: राम मंदिर निर्माण की वर्तमान स्थिति को दिखाने वाले कुछ तस्वीरें… गर्भगृह लगभग पूरी तरह तैयार।

ब्रेकिंग- अयोध्या: राम मंदिर निर्माण की वर्तमान स्थिति को दिखाने वाले कुछ तस्वीरें… गर्भगृह लगभग पूरी तरह तैयार।

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए राम मंदिर के प्रथम तल को पूरी तेजी से तैयार किया जा रहा है। अब इसका फिनिशिंग का काम किया जा रहा है।

प्राण प्रतिष्ठा के लिए श्रीरामलला की मूर्तियों को भी तैयार करने का काम जोरों-शोरों से चल रहा है। मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शुक्रवार को मंदिर निर्माण की वर्तमान स्थिति को दर्शाने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।<strong>ब्रेकिंग- अयोध्या: राम मंदिर निर्माण की वर्तमान स्थिति को दिखाने वाले कुछ तस्वीरें… गर्भगृह लगभग पूरी तरह  तैयार।</strong>

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा था कि राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम के पांच वर्षीय बाल रूप की पत्थर की चार फीट तीन इंच की खड़ी प्रतिमा का निर्माण अयोध्या के तीन तीन स्थानों पर किया जा रहा है। तीन कारीगर इसे तीन अलग-अलग पत्थरों में बना रहे हैं। ये प्रतिमाएं करीब 90 प्रतिशत तैयार हैं।

राम मंदिर को इस तरह तैयार किया गया है, जिससे कि यह सदियों तक सुरक्षित रह सके।<strong>ब्रेकिंग- अयोध्या: राम मंदिर निर्माण की वर्तमान स्थिति को दिखाने वाले कुछ तस्वीरें… गर्भगृह लगभग पूरी तरह  तैयार।</strong>
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कम से कम 4000 संतों को आमंत्रित किया जा रहा है। सूची तैयार है और कोशिश की जा रही है कि 50 देशों से एक-एक प्रतिनिधि भी जरूर आएं।

और पढ़े  अयोध्या- 1.35 करोड़ से बने संस्कृत महाविद्यालय के भवन का रक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण
  • Related Posts

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…

    अयोध्या- अयोध्या एयरपोर्ट को मिला अत्याधुनिक ARFF फायर टेंडर

      महार्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अयोध्याधाम की अग्निशमन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को और सुदृढ़ करते हुए अत्याधुनिक Airfield Rescue and Fire Fighting (ARFF) वाहन उपलब्ध कराया गया है। एयरपोर्ट…