लालकुआं / किच्छा:- खनन वाहनों की फिटनेस निजी हाथों में किए जाने को लेकर वाहन स्वामियों ने किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला से की शिष्टाचार मुलाकात

Spread the love

लालकुआं / किच्छा:- खनन वाहनों की फिटनेस निजी हाथों में किए जाने को लेकर वाहन स्वामियों ने किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला से की शिष्टाचार मुलाकात

गौला खनन के वाहनों की फिटनेस निजी हाथों में किए जाने का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है इसी को लेकर आज दर्जनों खनन वाहन स्वामियों ने किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री के नाम तीन सूत्रीय मागों का ज्ञापन सौपा जिसमें उन्होने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला से गौला से जुडें सभी वाहन स्वामियों की समस्या को मुख्यमंत्री तक पहुचने की मांग की है जिसपर श्री शुक्ला ने खनन वाहन स्वामियों को पुरी मदद का आश्वासन दिया है।
बताते चले कि गौला मजदूर उत्थान समिति के अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में दर्जनों वाहन स्वामी ने किच्छा स्थित चीनी मिल गेस्ट हाउस पहुंचे जहां उन्होने किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें तीन सूत्रीय ज्ञापन दिया इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने वाहन स्वामियों की बातों को ध्यान से सूना।

समिति के अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि गौला,नधौर,दबका से लगभग 12 हजार से अधिक वाहन स्वामी जुड़े हुए है जो नदियों से खनन निकासी का कार्य करते है उन्होंने कहा कि खनन से जूडे सभी वाहनों कि फिटनेस निजी हाथों दिये जाने से आर्थीक नुकसान उठाना पडेगा क्योंकि गौला से जुडे हुए वाहन साल में सिर्फ पांच महीने के आसपास की खनन करते है बाकी समय गाड़ी सरेंडर रहती है एक साथ रिलीज करने पर फिटनेस होना संभव नही होगा वैसे भी गोला में पुरानी गाडिया ही खनन करती है। उन्होने मांग की हे कि फिटनेस की प्राइवेट हाथों में न दिया जाए।

और पढ़े  टिहरी- AI वीडियो पर विवाद, कटघरे में खड़े दिखाए PM मोदी सहित कई नेता, फेसबुक यूजर के खिलाफ FIR दर्ज

इधर समिति के महांमत्री जीवन कबडबाल ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला से मांग करते हुए कहा कि खनन वाहनों में जीपीएस लगाने की अनिवार्यता समाप्त करने तथा वाहनों की फिटनेस पूर्व की भांति हो साथ ही फिटनेस शुल्क में बढ़ोत्तरी नही किए जाने की मांग की साथ ही उन्होने सभी वाहन स्वामियों की समस्या को मुख्यमंत्री तक पहुंचने की माग की।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा ने गौला नन्धौर के साथ साथ गन्ने के प्लांट में भी जो गाडिया चलती है उनका भी फिटनेस परिवहन विभाग द्वारा हो ना की ठेकेदारी हाथों से हो उन्होने कहा कि वाहनों की फिटनेस प्राइवेट हाथों को दिया जाना सही फैसला नही है। उन्होने वाहन स्वामियों को भरोसा दिया कि वह इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री बात कर वाहन सवामियों की हर समस्याओं को उनके आगे रखेंगे उन्होने कहां की मुख्यमंत्री जरूर इस पर ठोस कोई निर्णय लेंगे।उन्होने वाहन स्वामियों को हर संभाव मदद का भरोसा दिया है।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *