लालकुआं:- मीडिया में खबर चलने के बाद खुली लालकुआं पुलिस की आंख,4 जुआरियों को किया गिरफ्तार।

Spread the love

लालकुआं:- मीडिया में खबर चलने के बाद खुली लालकुआं पुलिस की आंख,4 जुआरियों को किया गिरफ्तार।

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न इलाकों में चल रहे अवैध जुआ एंव सट्टे के कारोबार की खबर सोशल मीडिया पर चलने के बाद हरकत में आई लालकुआं कोतवाली पुलिस ने आनन फानन में कार्रवाई करते हुए कल देर रात बिन्दुखत्ता क्षेत्र से चार जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जिनके पास से पुलिस ने हजारों की नगदी एंव ताश की 52 पत्तियां बरामद की है वही पुलिस ने पकड़े गये सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताते चले कि लालकुआं शहर एंव इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में काफी लबें समय से जुआ व सट्टे का कारोबार बैखोफ संचालित हो रहा है स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी होने के बावजूद किसी प्रकार की मुहिम नही चलाई जा रही है इस कारण क्षेत्र में खुलेआम यह कारोबार खूब फलफूल रहा है।

*क्षेत्र की कानून व्यवस्था राम भरोसे*

क्षेत्र में कानून व्यवस्था इस तरह बिगड़ी है कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को पुलिस का जरा भी भय नही है कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिन्दुखत्ता,घोड़ानाला,ट्रांसपोर्ट नगर,हल्दूचौड़,मुख्य बजार,25 एकड़,बंजरी कम्पनी आदि जगहों पर पिछले कुछ माह से जुआ और सट्टे का अवैध कारोबार चल रहा है पहले तो कभी कभार एक दो छोटे प्रकरण बनाकर खानापूर्ति कर दी जाती थी लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में ऐसी किसी प्रकार की मुहिम को अंजाम नही दिया जाता है।इस कारण जुए के अड्डे व सट्टे के खाईवालों के हौसले बुलंद है वे अपने काम को खुलेआम संचालित कर रहे है ऐसे में सूत्रो का कहना है कि पुलिस के संरक्षण के कारण इनका संचालन हो रहा है।

और पढ़े  नैनीताल में आठ मोटर मार्ग बंद, छह भवन क्षतिग्रस्त,DDMA की बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट अनुसार

नजर चुराता प्रशासन

अवैध जुएं के कारोबार पर स्थानीय प्रशासन के अलावा जिला प्रशासन ने भी आंखें बंद कर ली हो लालकुआं शहर एंव इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे अवैध कारोबार से कई परिवार बर्बाद हो रहे है और कई बर्बादी की कगार पर है स्थिति यह है कि लालकुआं शहर एंव इसके आसपास के ग्रामीण ईलाको में जहां खुलेआम जुआ और सट्टा चल रहा है लेकिन स्थानीय पुलिस को मालूम होंने के बावजूद इन क्षेत्रो में पुलिस कार्रवाई नही कर सकती क्योकि सूत्रो से पता चला है ऐ सब प्रशासन की संरक्षण के कारण हो रहा है साथ ही क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार से प्रशासन नजर चुरा रहा है और वरिष्ठ अधिकारियों को भी इसे गुमराह कर रहा है।

खबर के बाद खुली प्रशासन की आंख

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न इलाकों में चल रहे अवैध जुआ एंव सट्टे के कारोबार की खबर सोशल मीडिया पर चलने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने आनन फानन में कार्रवाई करते हुए बिन्दुखत्ता क्षेत्र से चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है वही पकड़े गये आरोपियों के पास से पुलिस ने 18,900 रूपये की नगदी एंव ताश की 52 पत्तियां बरामद की है सभी सभी जुआरी एक बाइक सेंटर की दुकान पर जुआ खेलते हुए पकड़े गए जिन्हें पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया।
इधर पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपियों की पहचान विनोद सिंह पुत्र भीषण सिंह निवासी राजीव नगर बिन्दुखत्ता तथा महिपाल सिंह पुत्र स्व.पान सिंह निवासी पुरानाखत्ता बिन्दुखत्ता एंव संजय सिंह पुत्र कुंदन सिंह निवासी बौड़खत्ता बिन्दुखत्ता तथा नन्दन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी तिवारी नगर प्रथम बिन्दुखत्ता के रूप में हुई है वही पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।इधर पुलिस टीम में मुख्य रूप से बिन्दुखत्ता चौकी प्रभारी गौरव जोशी,कांस्टेबल तरूण मेहता तथा दयाल नाथ मौजूद थे।

और पढ़े  जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *