श्रीनगर : 24 घंटे के भीतर दूसरा हमला, दुकानदार पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां ।

श्रीनगर के हब्बाकदल इलाके में बुधवार को आतंकियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोलीबारी में घायल युवक को गंभीर हालत में श्रीनगर के श्री महाराजा हरी सिंह (एसएनएचएस) अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल की पहचान 25 वर्षीय उमर अहमद के रूप में की गई है। वह इलाके में एक मोबाइल की दुकान चलाता था। उसे किस कारण से गोली मारी गई इसका अभी कुछ पता नहीं चल पाया है

हमले के तुरंत बाद पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया गया। गौरतलब है कि यह पिछले 24 घंटे के भीतर श्रीनगर में दूसरा हमला है और प्रधानमंत्री की सर्वदलीय बैठक से ठीक एक दिन पहले अंजाम दिया गया है। 

इससे पहले श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र नौगाम में आतंकियों ने सीआईडी के इंस्पेक्टर परवेज डार को नजदीक से गोली मारकर शहीद कर दिया था। इस हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट द्वारा ली गई थी और उसकी सीसीटीवी फुटेज में यह बात देखने को मिली कि दो आतंकियों ने परवेज को पीछे से पिस्तौल से गोली मारी थी।

और पढ़े  आज से 3 दिन बंद रहेंगे बैंक: किन शहरों में बैंकों की रहेगी छुट्टी और कहां खुलेंगे? जानें...
  • Related Posts

    महापौर चुनाव: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

    राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के साथ सुकेत नगरपालिका में महापौर/अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन…

    बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल

    पश्चिम बंगाल में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। करीब दो करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ)…