बड़ी खबर – पाकिस्तान के लाहौर में आतंकवादी हाफिज सईद के घर के बाहर बडा बम विस्फोट, 12 जख्मी ।

पाकिस्तान के लाहौर में जौहर टाउन में एक घर में बड़ा बम धमाका हुआ है। इस बम विस्फोट में चार लोगों के मारे जाने की खबर है और 12 लोग गंभीर से रूप से घायल हो गए। जौहर टाउन वही इलाका है, जहां कुख्यात आतंकी हाफिज सईद रहा करता था पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री उस्मान बज्दर ने पुलिस को मामले की जांच का आदेश दिया है। पाकिस्तानी मीडिया ने इसकी जानकारी मिली। 

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाफिज सईद के घर के बाहर हुए बम विस्फोट स्थल पर रेस्क्यू टीम के साथ पुलिस और बम निरोधक दल पहुंच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के घरों और इमारतों के शीशे टूट गए। एक इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और विस्फोट स्थल पर खड़े कुछ गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।

अधिकारियों ने बताया कि 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जिन्ना अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि घायलों को यहां लाया जा रहा है, हमने लोगों से घायलों के लिए रक्तदान करने को कहा है। साथ ही चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से जाने दिया गया। वहीं कई की हालत गंभीर है। घायलों के इलाज के लिए जिन्ना अस्पताल में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने को कहा गया है।

और पढ़े  पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ: पश्चिमी देशों को चेताया, कहा- रूस पर किया हमला तो करेंगे हर हथियार का इस्तेमाल

धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। हालांकि, अभी तक विस्फोट की प्रकृति का पता नहीं चल पाया है। एक चश्मदीद ने बताया कि मोटरसाइकिल खड़ी की गई थी, उसी में धमाका हुआ है।

  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…