श्रीनगर : 24 घंटे के भीतर दूसरा हमला, दुकानदार पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां ।

श्रीनगर के हब्बाकदल इलाके में बुधवार को आतंकियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोलीबारी में घायल युवक को गंभीर हालत में श्रीनगर के श्री महाराजा हरी सिंह (एसएनएचएस) अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल की पहचान 25 वर्षीय उमर अहमद के रूप में की गई है। वह इलाके में एक मोबाइल की दुकान चलाता था। उसे किस कारण से गोली मारी गई इसका अभी कुछ पता नहीं चल पाया है

हमले के तुरंत बाद पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया गया। गौरतलब है कि यह पिछले 24 घंटे के भीतर श्रीनगर में दूसरा हमला है और प्रधानमंत्री की सर्वदलीय बैठक से ठीक एक दिन पहले अंजाम दिया गया है। 

इससे पहले श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र नौगाम में आतंकियों ने सीआईडी के इंस्पेक्टर परवेज डार को नजदीक से गोली मारकर शहीद कर दिया था। इस हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट द्वारा ली गई थी और उसकी सीसीटीवी फुटेज में यह बात देखने को मिली कि दो आतंकियों ने परवेज को पीछे से पिस्तौल से गोली मारी थी।

और पढ़े  नाबालिग से हैवानियत: गोवा में थाने के अंदर यौन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज, इंस्पेक्टर और महिला सहयोगी नामजद
  • Related Posts

    नाबालिग से हैवानियत: गोवा में थाने के अंदर यौन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज, इंस्पेक्टर और महिला सहयोगी नामजद

    गोवा के उत्तरी हिस्से में क्राइम ब्रांच कार्यालय में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पुलिस…

    बंगलूरू: फाइव स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत, जांच जारी

    बेंगलुरु के एक फाइव स्टार होटल में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। होटल के स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो…