देश में फिर चिंता बढ़ा रहा कोरोना, 24 घंटे में 54,069 नए मरीज, 1321 की गई मौत ।

कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है। राहत की बात ये है कि कोरोना के दैनिक संक्रमित मामलों और संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या में भारी गिरावट आई है। हालांकि, कोरोना की तीसरी लहर की संभावना अभी भी चिंता का विषय है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 54,069 नए मामले सामने आए और 1,321 लोगों की संक्रमण से जान चली गई। देश में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 40 से अधिक मामले सामने आए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 54,069 नए कोरोना मरीज मिले। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,00,82,778 पहुंच गई। वहीं इस अवधि में 1,321 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या में 3,91,981 हो गई है।

और पढ़े  फिलीपींस: राजनाथ सिंह को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, 13वीं एडीएमएम-प्लस बैठक में लेंगे हिस्सा
  • Related Posts

    मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का जन महाभियोग,मॉक संसद में विपक्ष की मांग, खरगे बोले- सीईसी को हटाएं और एसआईआर तुरंत रोकें

    विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम में विपक्ष के कई…

    नाबालिग से हैवानियत: गोवा में थाने के अंदर यौन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज, इंस्पेक्टर और महिला सहयोगी नामजद

    गोवा के उत्तरी हिस्से में क्राइम ब्रांच कार्यालय में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पुलिस…