आज 3 बजे कश्मीरी नेताओं कि प्रधानमंत्री के साथ बैठक, गृह मंत्री पीएम आवास पहुंचे ।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाए जाने के करीब दो साल बाद आज पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के आठ दलों के 14 नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में आज दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। पीएम मोदी संग बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती जैसे कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे

प्रधानमंत्री मोदी की ओर से जम्मू-कश्मीर के करीब 14 राजनीतिक दलों, प्रतिनिधियों को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजित डोभाल, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और अन्य बड़े अधिकारी रहेंगे। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर से फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, गुलाम नबी आजाद, निर्मल सिंह, रविंद्र रैना, हुसैन बैग, सज्जाद लोन, भीम सिंह, युसूफ तारिगामी शामिल होंगे।

आज दोपहर 3 बजे जम्मू-कश्मीर के नेताओं साथ बैठक होनी है। इससे पहले, गृह मंत्री अमित शाह प्रधानमंत्री आवास पहुंचे।

और पढ़े  इसरो की सफलता पर PM का बधाई संदेश: वैज्ञानिकों की सराहना, एनवीएस-03 उपग्रह पर क्या बोले पीएम मोदी?
  • Related Posts

    मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का जन महाभियोग,मॉक संसद में विपक्ष की मांग, खरगे बोले- सीईसी को हटाएं और एसआईआर तुरंत रोकें

    विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम में विपक्ष के कई…

    नाबालिग से हैवानियत: गोवा में थाने के अंदर यौन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज, इंस्पेक्टर और महिला सहयोगी नामजद

    गोवा के उत्तरी हिस्से में क्राइम ब्रांच कार्यालय में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पुलिस…