लालकुआं कोतवाली पुलिस ने चलाया स्कूल बसों का चेकिंग अभियान।

Spread the love

लालकुआं कोतवाली पुलिस ने चलाया स्कूल बसों का चेकिंग अभियान।

लालकुआं कोतवाली पुलिस की ओर से यातायात नियमों के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत स्कूल बसों की चेकिंग की गई इस दौरान चालकों को सख्त हिदायत दी गई पुलिस की ओर से यह कार्रवाई सुबह 9 बजे से शुरू कर दी गई थी पुलिस के अभियान के दौरान स्कूल स्टाफ में हडकम्प मचा रहा।
बताते चले कि लालकुआं पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता के दिशा निर्देशन में महिला उपनिरीक्षक रंजनी आर्य के नेतृत्व में पुलिस ने कोतवाली चोराहा,गोलारोड़,डीपो संख्या चार,हल्दूचौड में स्कूल बसों के खिलाफ अभियान चलाया गया।जिसमें पुलिस द्वारा लगभग दो दर्जन से अधिक बसों की जांच की गयी इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने तथा बिना यूनिफॉर्म के स्कूल बस चलाने पर चार बस चालको के चालान काटे गए।इसके अलावा बस में सीसीटीवी कैमरे न लगा होने,गलत साइड ड्राइविंग करने,प्राथमिक चिकित्सा किट,अग्नि सुरक्षा यंत्र न होने ,चप्पल के साथ ड्राइविंग,सीट बेल्ट नही पहनने के साथ ही बस में मौजूद महिला अस्टेंडेंट द्वारा यूनिफॉर्म ना पहनने को लेकर भी चालान काटे गए है।
बाते चलें कि स्कूल बस चालकों की ओर से नियमों की धज्जियां उड़ाने कि समस्या दिन प्रतिदिन गहराती जा रही है और लोगों द्वारा इसकी शिकायतें भी जा रही थी इस कारण पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए यह कार्रवाई की है जहां एक तरफ पुलिस की चालानी कार्रवाई को लेकर स्कूल स्टाफ और बसों के स्वामी परेशान नजर आए तो वही दूसरी और शहरवासियो और अभिभावकों ने कोतवाली पुलिस का आभार जताया है। इधर पुलिस टीम में ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज योगेश सक्सेना,कांस्टेबल नवाब मलिक,आनंदपुरी मौजूद रहे।

और पढ़े  रामनगर-धोखाधड़ी का मामला: नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री  धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: पीरुल प्लांट में लगी आग, दमकल के 2 वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *