पीएम मोदी ने 33 करोड़ बहनों को दिया तोहफा,घरेलू रसोई गैस-सिलेंडर हुआ 200 रुपये सस्ता

Spread the love

पीएम मोदी ने 33 करोड़ बहनों को दिया तोहफा,घरेलू रसोई गैस-सिलेंडर हुआ 200 रुपये सस्ता

केंद्रीय कैबिनेट ने घरेलू रसोई गैस-सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देने के प्रस्ताव को मंजूर किया है। कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने फैसले का एलान किया। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ था। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। ईरानी ने इसे महिलाओं के लिए रक्षाबंधन पर केंद्र सरकार का उपहार बताया है।

जेपी नड्डा और अमित शाह ने जताया पीएम का आभार
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती को नरेंद्र मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि इससे 33 करोड़ उपभोक्ताओं को फायदा होगा। सिलेंडर की कीमतों में कटौती के लिए उन्होंने सरकार के प्रति आभार जताया है। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने भी रसोई गैस की कीमत घटाने के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है। शाह ने ट्वीट कर कहा कि रक्षाबंधन और ओणम के शुभ अवसर पर माताओं-बहनों के लिए पीएम मोदी ने 200 रुपये की सब्सिडी मंजूर की है। इससे जनता को महंगाई से राहत मिलेगी। 75 लाख नए उज्जवला कनेक्शन को भी मंजूरी दी गई है।


Spread the love
और पढ़े  देश की जासूसी में कई राज्य के सैन्य ठिकानों की रेकी, 4 देशों से जुड़े तार, आतंकी साजिश का अंदेशा
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया संघर्ष- इराक का दावा- 24 घंटों में 21 अमेरिकी ठिकानों पर हमला, ईरान ने अमेरिकी-इस्राइली ड्रोन नष्ट किए

    Spread the love

    Spread the love     पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी…


    Spread the love

    पश्चिम बंगाल- SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले अलर्ट, जिलाधिकारियों को सुरक्षा के कड़े निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खास निर्देश दिए हैं। 23 मार्च को राज्य में पूरक (सप्लीमेंट्री) मतदात सूची जारी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *