नूंह हिंसा: गोरक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी को कोर्ट ने दी जमानत

नूंह हिंसा: गोरक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी को कोर्ट ने दी जमानत

नूंह हिंसा के आरोपी गोरक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी को नूंह कोर्ट ने बुधवार को जमानत दे दी। आरोपी फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद है। आरोपी के वकील एल एन पाराशर ने कहा कि कोर्ट की कॉपी मिलने के बाद जेल प्रशासन से उसे रिहा कराया जाएगा। बिट्टू बजरंगी की जमानत याचिका पर बुधवार को नूंह कोर्ट में सुनवाई होगी।
बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एवं न्यायिक सुधार संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट एलएन पाराशर ने बताया कि बिट्टू बजरंगी को नूंह सदर पुलिस थाना द्वारा नूंह हिंसा का आरोपी मानते हुए 15 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल बिट्टू बजरंगी नीमका जेल फरीदाबाद में बंद है। बिट्टू की जमानत की अर्जी लगाई हुई थी, लेकिन 25 अगस्त को वापस ले लिया था। मंगलवार को दोबारा याचिका लगाई गई थी।

और पढ़े  केन्या में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में 24 की मौत, 24 घायल, तीन हफ्ते पहले 17 ने गंवाई थी जान
  • Related Posts

    2026 करवा चौथ- करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद? जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त…

    आज देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रख रही हैं।…

    अमेजन में छंटनी: सुबह-सुबह भेजा ईमेल, 250 लोगों की नौकरी गई; एआई बढ़ा रहा संकट, जानें

    अमेजन ने इस महीने दूसरी बार छंटनी का एलान किया है। कंपनी अपने डिवाइस और सर्विसेज यूनिट में 250 तक कर्मचारियों की नौकरी खत्म कर रही है। इससे पहले इसी…