सड़क दुर्घटना: यात्री से भरी बस सड़क के किनारे तालाब में गिरी,8 महिलाओं समेत 17 लोगों की हुई मौत

सड़क दुर्घटना: यात्री से भरी बस सड़क के किनारे तालाब में गिरी,8 महिलाओं समेत 17 लोगों की हुई मौत

दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश में शनिवार को यात्री बस सड़क किनारे एक बड़े तालाब में गिर गई। इस हादसे में 17 लोगों की जानें चली गईं। वहीं एक दर्जन से ज्यादा घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि हादसा झलकाठी जिले में उस समय हुआ जब बस 60 से ज्यादा यात्रियों को लेकर भंडरिया उप जिले से दक्षिण-पश्चिम संभागीय मुख्यालय बरिशाल जा रही थी। चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण बस तालाब में गिर गई।

एक पुलिस अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि गोताखोरों ने 17 शवों को निकाला है और पुलिस क्रेन भारी बारिश के बाद पानी से भरे तालाब से बस को निकालने की कोशिश कर रही है। पुलिस उप निरीक्षक गौतम कुमार घोष ने बताया कि मृतकों में आठ महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि बस के अंदर और शव फंसे होने की आशंका है। 20 अन्य यात्रियों का इलाज झलकथी के मुख्य सरकारी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस के अंदर 65 यात्री सवार थे।

दुर्घटना में घायल हुए यात्री रसेल मोल्लाह (35 वर्षीय) ने कहा, ‘मैं ड्राइवर की सीट के ठीक बगल में बैठा था। चालक ने बस चलाते समय सावधानी नहीं बरती।’ उन्होंने कहा कि चालक लगातार अपने सहायक से बात कर रहा था और उसे अधिक यात्रियों को बैठाने के लिए कह रहा था। मोल्लाह ने दुर्घटना में अपने पिता (75 वर्षीय) को खो दिया, जबकि उनके बड़े भाई अभी भी लापता हैं।

और पढ़े  रूस-यूक्रेन जंग: व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद कीव पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप के दूत, क्या खत्म होगी जंग?

स्वास्थ्य केंद्र के एक डॉक्टर ने कहा, हम जिन मरीजों का इलाज कर रहे हैं, उनके पेट में अत्यधिक पानी है क्योंकि बस तालाब में गिर गई थी।

  • Related Posts

    ब्रिक्स समिट LIVE: रूसी राष्ट्रपति पुतिन शिष्टमंडल के साथ दिल्ली पहुंचे, ब्राजील समेत कई देशों के मेहमान भी आए

    रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ब्रिक्स देशों की शिखर बैठक के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत अन्य सदस्य देशों के मेहमान भी आज राष्ट्रीय…

    सोनीपत: 2 करोड़ की रंगदारी के बाद कार्यालय पर बरसाई गोलियां, पीछा करते हुए पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़

    नंदू गैंगस्टर के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित कार्यालय पर फायरिंग…