इंडिगो एयरलाइंस: इंडिगो का एक विमान खराब मौसम के चलते भटककर पंहुचा लाहौर,30 मिनट बाद भारतीय हवाई क्षेत्र में लौटा

इंडिगो एयरलाइंस: इंडिगो का एक विमान खराब मौसम के चलते भटककर पंहुचा लाहौर,30 मिनट बाद भारतीय हवाई क्षेत्र में लौटा

अमृतसर से अहमदाबाद जा रहा इंडिगो एयरलाइंस का एक विमान खराब मौसम के कारण भटककर लाहौर के पास चला गया। भारतीय हवाई क्षेत्र में वापस लौटने से पहले विमान गुजरांवाला तक चला गया। एयरलाइन की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी।

विमान ने 7:30 बजे लाहौर में किया प्रवेश
पाकिस्तान के एक प्रमुख समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 453 समुद्री मील की जमीनी गति के साथ भारतीय विमान ने शनिवार शाम करीब 7 बजकर 30 मिनट पर लाहौर में प्रवेश किया और रात 8 बजकर 1 मिनट पर वापस भारत लौटा।

भारतीय हवाई क्षेत्र में भी घुसा था पीआईए का विमान
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि नागर विमानन मंत्रालय (सीएए) के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह सामान्य घटना है, क्योंकि खराब मौसम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी अनुमति दी गई थी। मई में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का एक विमान भारतीय हवाई क्षेत्र में घुस गया था और पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण करीब 10 मिनट तक वहां रुका था।
पाकिस्तान के विमान को भी उतरने में हुई मुश्किल
विमान संख्या पीके-248 चार मई को मस्कत से लौट रहा था और लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास कर रहा था। हालांकि, भारी बारिश के कारण पायलट के लिए बोइंग 777 विमान को उतारना मुश्किल हो गया था। इस बीच, हवाई अड्डों पर खराब दृश्यता के कारण पाकिस्तान में कई उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया और इसमें देरी हुई।

और पढ़े  राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम 2026 लाइव: किशनगढ़ रेनवाल की ग्राम पंचायतों में कौन जीता? देखें विजेताओं की सूची
  • Related Posts

    पीएम किसान सम्मान निधि: मोदी ने जारी की 24वीं किस्त,ऐसे चेक करें आपके बैंक खाते में आए 2000 रुपये या नहीं

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी गई है। आपके खाते में 2000 रुपये पहुंचने वाले हैं और खाते में क्रेडिट होने का मैसेज भी मिलने वाला है।…

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: सोनीपत से अमन गिरफ्तार, केस में अब तक हो चुकीं 12 गिरफ्तारियां

    अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। यह इस मामले में कुल 12वीं गिरफ्तारी है। मुंबई पुलिस ने सोनीपत के रोहणा गांव से अमन…