अमेरिका में उद्यमियों से बात करते हुए बोले राहुल गांधी – “हैलो! मिस्टर मोदी”

Spread the love

अमेरिका में उद्यमियों से बात करते हुए बोले राहुल गांधी –
“हैलो! मिस्टर मोदी”

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी इस समय अमेरिका दौरे पर हैं। उनकी ये विदेशी यात्रा पहले ही चर्चा का केंद्र बन चुकी है। इस बीच, बुधवार को उन्होंने सिलिकॉन वैली स्थित स्टार्टअप उद्यमियों के साथ बातचीत की। बता दें, इन उद्यमियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अत्याधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में अग्रणी काम करने के लिए जाना जाता है। बताया जा रहा है कि राहुल ने डाटा सुरक्षा को अहम बताते हुए भारत सरकार पर एक बार फिर उनके फोन टैप करने का आरोप लगाया।

इस दौरान प्लग एंड प्ले एडिटोरियम में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा और भारत से आए अन्य सहयोगी भी मौजूद थे। यहां राहुल गांधी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा, मशीन लर्निंग के विभिन्न पहलुओं और सामान्य रूप से मानव जाति पर उनके प्रभाव, सामाजिक कल्याण उपायों और गलत सूचना जैसे मुद्दों पर विशेषज्ञों से चर्चा की।

कैलिफोर्निया में सनीवेल के आधार पर, प्लग एंड प्ले टेक सेंटर स्टार्टअप्स के सबसे बड़े इनक्यूबेटर में से एक है। इसके सीईओ और संस्थापक सईद अमिदी की माने तो प्लग एंड प्ले में 50 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप्स फाउंडर भारतीय या भारतीय अमेरिकी हैं। अमिदी ने आगे कहा कि पैनल में राहुल ने स्टार्टअप और तकनीकियों के बारे में गहराई से बात की। इस चर्चा से सामने आया कि उनकी आईटी क्षेत्र में गहरी समझ है। फिक्सनिक्स स्टार्टअप के संस्थापक अमिदी और शॉन शंकरन ने कहा कि गांधी ने सभी तकनीकों को भारत के गांवों में आम आदमी पर पड़ने वाले प्रभाव से जोड़ने की कोशिश की। साथ ही एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा कि यदि आप भारत में किसी भी तकनीक का प्रसार करना चाहते हैं, तो आपके पास एक ऐसी प्रणाली होनी चाहिए जो लोगों को जोड़ सके।

और पढ़े  West Asia- जंग के बीच ईरान के मंत्री PAK पहुंचे; अमेरिका ने लगातार 10वें दिन बम बरसाए

डाटा सुरक्षा पर जोर

राहुल गांधी ने डाटा सुरक्षा और उचित नियमों की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डाटा एक नया सोना है। भारत ने इसकी वास्तविक क्षमता का अहसास किया है। इसकी सुरक्षा के लिए उचित उपाय करने चाहिए। वहीं, पेगासस स्पाइवेयर और इस तरह की तकनीकों के मुद्दे पर गांधी ने कहा कि वह इसके बारे में चिंतित नहीं हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    बड़ा दावा- पश्चिम एशिया संकट: खत्म हो रहे हैं अमेरिकी मिसाइल इंटरसेप्टर,अब पीछे हटेंगे ट्रंप?

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल ईरान पर…


    Spread the love

    फ्रांस-स्पेन में आग का तांडव: 2.5 लाख+ लोगों ने घर छोड़े, सैकड़ों एकड़ जंगल खाक, राष्ट्रपति मैक्रों क्या बोले

    Spread the love

    Spread the loveफ्रांस ने जंगल की भीषण आग से निपटने के लिए शनिवार को भारी मात्रा में आग बुझाने वाला केमिकल (फ्लेम रिटार्डेंट) गिराने के लिए एक विशाल सैन्य कार्गो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *