58 साल की सास ने दिया बेटे को जन्म,विधवा बहू ने कर दिया हंगामा ||

Spread the love

58 साल की सास ने दिया बेटे को जन्म,विधवा बहू ने कर दिया हंगामा ||

उत्तरप्रदेश-

आगरा में परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को एक अलग तरह का मामला पहुंचा। 58 वर्ष की उम्र में सास ने बेटे को जन्म दिया तो उनकी विधवा बहू ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। उसने संपत्ति में से उसे हिस्सा देने से बचने के लिए सास-ससुर पर इस उम्र में नया वारिस पैदा करने का आरोप लगाया। काउंसिलिंग के बाद भी नहीं सुलझ सका। अब उन्हें आगे की तारीख दी गई है।

सैंया निवासी युवती ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले कमला नगर थाना क्षेत्र के निवासी जिम संचालक से हुई थी। दो साल पहले पति की हार्ट-अटैक से मौत हो गई। उनके कोई संतान नहीं है। पति की मौत के बाद वह मायके में रहने लगी। पति अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसने अपने सास-ससुर से संपत्ति में हिस्सा मांगा। नहीं देने पर मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। रविवार को दोनों पक्षों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था।

युवती ने आरोप लगाया कि उसने ससुराल में पति की संपत्ति से हिस्सा मांगा। लेकिन, सास-ससुर हिस्सा नहीं देना चाहते हैं। पांच महीने पहले सास ने 58 वर्ष की उम्र में बेटे को जन्म दिया है। सास-ससुर ने इस उम्र में भी नया वारिस पैदा कर दिया। सारी संपत्ति उसके नाम ही करना चाहते हैं।

सास-ससुर कहते हैं पैतृत गांव में रहो-
ससुर का कहना था कि वो बहू से गांव में रहने के लिए बोल रहे हैं, लेकिन वह तैयार नहीं है। इस पर बहू ने बताया कि सास-ससुर कहते हैं कि पैतृक गांव में रहो। वहां पर मकान नहीं बना है। मकान बनने पर ही वो रह सकती है। काउंसिलिंग में जब यह मामला नहीं सुलझ सका तो दोनों पक्षों को आगे की तारीख दे दी गई।

और पढ़े  पत्नी के हाथ-पैर बांध आंखों में डाला पेट्रोल, 1 किमी दूर ले जाकर किया ये घिनौना काम

Spread the love
  • Related Posts

    प्रयागराज में हादसा- अमोनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी, कई मजदूर दबे

    Spread the love

    Spread the love     फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित सपा  नेता  और पूर्व  मंत्री  अंसार  अहमद का कोल्ड स्टोरेज तेज धमाके के साथ धराशायी हो…


    Spread the love

    UP कैबिनेट बैठक- खाद्य, ऊर्जा समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी, 37 प्रस्तावों पर मुहर, जानें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में खाद्य, ऊर्जा और नगर विकास विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *