लालकुआँ: ऐजाज हुसैन अध्यक्ष व मुकेश कुमार बने महामंत्री, एनयूजे (आई) की लालकुआँ नगर इकाई का गठन

Spread the love

लालकुआँ: ऐजाज हुसैन अध्यक्ष व मुकेश कुमार बने महामंत्री, एनयूजे (आई) की लालकुआँ नगर इकाई का गठन

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स एन0यू0जे0 (आई) के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवाड़ के निर्देशन एवं नैनीताल जिला अध्यक्ष नवीन जोशी के मार्गदर्शन में लालकुआँ नगर इकाई का गठन किया गया।
यहां ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मीडिया हाउस कार्यालय में नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवाड़ जी की गरिमामयी उपस्थिति में एक बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से पत्रकार ऐजाज हुसैन को अध्यक्ष व मुकेश कुमार को महामंत्री मनोनीत किया गया।
बैठक में एनयूजे (आई) के प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने लालकुआं नगर ईकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष ऐजाज हुसैन और महामंत्री मुकेश कुमार को बधाई दी और आशा व्यक्त करते हुए कहा कि एनयूजे (आई) की नीतियों के अनुरूप वह लालकुआं में संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी लगन और मेहनत से कार्य करेंगे। साथ ही सक्रिय एवं ईमानदार पत्रकार साथियों को संगठन से जोड़ने का काम करेंगे।
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष ऐजाज हुसैन ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवाड़, प्रदेश सचिव प्रमोद बमेठा, कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी, जिला अध्यक्ष नवीन जोशी आदि का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की नीतियों के अनुसार पत्रकार हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि एन0यू0जे0 (आई) देश, प्रदेश में पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ने में अग्रणीय अहम भूमिका निभाने का कार्य कर रही है। यूनियन के इस कार्य को और आगे बढ़ाने के लिए पूरी लगन से कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा जल्द ही नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा जिसमें जुझारू एवं सक्रिय पत्रकार साथियों को शामिल किया जायेगा।
वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद बमेठा ने संगठन के बारे में विस्तार अवगत कराते हुए कहा कि संगठन का मूल सिद्धांत अपने सदस्यों का सहयोग करते हुए पत्रकार हित में कार्य करना है। यही हमारे संगठन की प्राथमिकता रहेगी। बैठक में पत्रकारों से संबंधित कई अन्य मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर नवनियुक्त महामंत्री मुकेश कुमार ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनसे हमेशा की तरह एकजुट होकर यूनियन के हित में कार्य करने का आह्वान किया।
इस बैठक में मुख्य रूप से नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवाड़, प्रदेश सचिव प्रमोद बमेठा, ऐजाज हुसैन, मुकेश कुमार, संजीव सिंह, मुजाहिर खान, दीवान सिंह बिष्ट, गौरव गुप्ता, मो0 उमर, सुनील कुमार, दानिश अहमद, आदि उपस्थित थे।

और पढ़े  खबर अपडेट: निशानेबाज जसपाल राणा की मां अस्पताल में भर्ती, कुछ देर पहले फैली थी मौत की अफवाह

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार – क्रिकेट मैच के बाद सड़क पर टकराव, घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने बुरी तरह पीटा

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार कनखल क्षेत्र में क्रिकेट मैच खेलकर घर लौट रहे एक युवक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। बीच सड़क हुई इस घटना का वीडियो सीसीटीवी…


    Spread the love

    हरिद्वार भूमि घोटाला: 2022 में लिखी गई थी पटकथा, डंपिंग यार्ड से शुरू हुआ खेल, ऐसे खुली भ्रष्टाचार की परतें

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार नगर निगम की विवादित भूमि खरीद का मामला अब उत्तराखंड के सबसे बड़े प्रशासनिक विवादों में शामिल हो चुका है। करीब 54 करोड़ रुपये में खरीदी गई…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *