भाजपा नेता विशाल मिश्र की चेतावनी के बाद आख़िरकार शुरू हो गया श्रीराम अस्पताल में अल्ट्रासाउंड.

Spread the love

भाजपा नेता विशाल मिश्र की चेतावनी के बाद आख़िरकार शुरू हो गया श्रीराम अस्पताल में अल्ट्रासाउंड.

भाजपा नेता विशाल मिश्र का एक और प्रयास सफल हो गया है इस बार का मामला श्री राम अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की शुरुआत से जुड़ा है। ग़ौरतलब है कि विशाल की माँग पर ज़िले में कई डॉक्टरों की नियुक्ति हो चुकी है इसी कड़ी में श्रीराम में भी रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति हुई थी किंतु हास्यास्पद था की रेडियोलॉजिस्ट के होने के बाद भी अल्ट्रासाउंड नही हो रहा था कुछ लोगों द्वारा इसकी जानकारी श्री मिश्र को होने के बाद उन्होंने सीएमएस श्रीराम अस्पताल से बात कर इस पर रोष व्यक्त किया था। अस्पताल प्रशासन द्वारा यह जानकारी मिली है की बीते कल से ही मरीज़ों का अल्ट्रासाउंड शुरू हो गया है कल कुल दस मरीज़ों का अल्ट्रासाउंड किया गया।
विशाल मिश्र ने इसके लिए अस्पताल प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया है साथ ही कहा है कि सभी को संवेदनशील होकर मरीज़ों के उपचार में जुटना चाहिए जिससे कि ग़रीब और वंचित व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाया जा सके। श्री मिश्र के अनुसार पहली बार प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग इतने योग्य हाथों में है जिसके बेहतर परिणाम अयोध्या जनपद के साथ साथ पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहे हैं उन्होंने उम्मीद जतायी है कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के नेतृत्व में जल्द ही यूपी की स्वास्थ्य सेवाएँ पूरे देश ही नही बल्कि विश्व के लिए नज़ीर बनेगी।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या-  51 वृद्ध व दिव्यांगों को मिली ट्राई साइकिल, ब्लॉक प्रमुख बोले- गरीब सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा

Related Posts

UP में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक तबादले,यूपी पुलिस में धड़ाधड़ तबादले, 125 डिप्टी एसपी इधर से उधर, देखें किसे कहां मिली तैनाती

Spread the love

Spread the loveउत्तरप्रदेश पुलिस में ताबड़तोड़ फेरबदल किए गए हैं। गुरुवार को एक साथ 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। इनमें वो सभी अधिकारी शामिल हैं, निरीक्षक…


Spread the love

राममंदिर चढ़ावा चोरी: अयोध्या में सड़क पर उतरे वकील, बोले- चंपत राय पर दर्ज करो FIR, पुलिस ने दौड़कर रोका

Spread the love

Spread the loveअयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब ट्रस्ट के सदस्यों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। पहली बार राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *