भाजपा लगातार कर रही है टिफिन बैठकों का आयोजन ||

Spread the love

भाजपा लगातार कर रही है टिफिन बैठकों का आयोजन ||

अयोध्या-

समसरता व सामूहिकता को आत्मसात करते हुए बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए भाजपा टिफिन बैठकों का आयोजन कर रही है। टिफिन बैठक में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने घर से टिफिन लेकर आते है। जिसमें पहले विभिन्न विषयों पर चर्चा होती है। इसके बाद सभी एक साथ भोजन ग्रहण करते है। अयोध्या विधानसभा की टिफिन बैठक देवकाली स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई। जिसमें मोदी सरकार के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 9 साल बेमिसाल विषय पर जून माह में आयोजित महाजनसम्पर्क अभियान पर चर्चा की गयी। सभी विधानसभाओं में इसी तरह टिफिन बैठकों का आयोजन किया जायेगा।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर कीर्तिमानों को स्थापित कर रहा है। आज भारत दुनिया के देशों के लिए पथ प्रदर्शक की भूमिका में है। सरकार की सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, भ्रष्टाचार व आतंकवाद पर जीरो टालरेंस तथा सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास की नीति के दूरगामी परिणाम सबसे सामने आये है। आज विकास को लेकर अयोध्या एक कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि हजारों करोड़ की योजनाओं से सरकार अयोध्या का विकास कर रही है। सप्तपुरियों में प्रथम अयोध्या आज विश्व पयर्टन के मानचित्र पर भी स्थापित हो गयी है। अयोध्या में लगातार विभिन्न क्षेत्रों में निवेश बढ़ रहा है। आने वाले समय में यह बड़े रोजगार सृजन का कारण बनेगा। जिसका लाभ आर्थिक विकास व समृद्धि के रुप में अयोध्या वासियों को मिलेगा। क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार के नौ सालो में युवाओं को अपना भविष्य सुधारने के नये अवसर मिले है। किसान समृद्ध हुए है। गरीबों के जीवन में सुधार हुआ है। महिला सशक्तिकरण की ओर देश आगे बढ़ रहा है। श्रमिकों के अपेक्षाओं की पूर्ति हुई है।
महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार के 9 साल की उपलब्धियों की चर्चा लगातार जनता के साथ करते रहे। सम्पर्क, संवाद व प्रवास की प्रक्रिया को लगातार गतिशील रखे। जून माह में महासम्पर्क अभियान के तहत नेतृत्व द्वारा दिये कार्यक्रमों को लेकर मिली जिम्मेदारियों का निर्वाहन कुशलतापूर्वक सभी कार्यकर्ता करें। इस अवसर पर अभय सिंह, गोकरन द्विवेदी, शैलेन्दर कोरी, प्रतीक श्रीवास्तव, राजू सिंह, तिलकराम मौर्या अरविंद सिंह, राकेश मणि त्रिपाठी, रवि सोनकर, आलेक द्विवेदी, रीना द्विवेदी, आशा गौड़, केशव बिगुलर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

और पढ़े  श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए मथुरा पहुंचे भरतपुर के गुलाबी पत्थर

Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर के सीईओ के लिए इंटरव्यू शुरू, आवेदकों में पूर्व डीएम-एसपी भी, पूछे गए 34 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर के सीईओ पद के लिए प्रशासनिक अनुभव के साथ अभ्यर्थियों की भगवान राम के प्रति आस्था भी परखी जा रही है। मंगलवार को शुरू हुए साक्षात्कार के…


    Spread the love

    राममंदिर CEO पद के इंटरव्यू में आवेदकों से पूछे ये सवाल- शराब पीते हैं, मांसाहारी हैं, जनेऊ पहनते हैं?’

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए मंगलवार, 11 अगस्त को इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन तीन पूर्व भारतीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *