लालकुआं / मोटाहल्दू : “खड़कपुर” ग्राम सभा के कर्मठ प्रधान “शंकर जोशी” का फेसबुक अकाउंट हैक, दर्ज हुआ मुकदमा।

मोटाहल्दू। ग्राम पंचायत खड़कपुर के ग्राम प्रधान शंकर जोशी का आज फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है। और किसी हैकर ने उनके नाम की फर्जी आईडी बनाकर उनके मित्रों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के पश्चात मैसेज कर पैसों की डिमांड की जा रही है। जिसकी सूचना प्रधान शंकर जोशी को उनके मित्रों द्वारा दी गई तत्पश्चात उन्होंने लालकुआं कोतवाली में जाकर प्रभारी निरीक्षक के नाम प्रार्थना पत्र में रिपोर्ट दर्ज कराने को कहां है। उक्त तहरीर में कहा गया है कि शंकर जोशी खड़कपुर के प्रधान हैं, फेसबुक में हैकर द्वारा उनकी राजनीति छवि को धूमिल करने का काम किया जा रहा है उन्होंने तत्काल उस फर्जी आईडी को बंद करने वह कानूनी कार्यवाही करने की अपील की है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन कितनी जल्दी एक्टिव मोड में आकर उक्त हैकर के खिलाफ सख्त कार्यवाही करता है।

और पढ़े  देहरादून: पटेलनगर बाजार में 2 पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने, आठ लोग गिरफ्तार
  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…