केदारनाथ धाम- श्रद्धालुओं के लिए खुले केदारनाथ धाम के कपाट,श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा ।।

केदारनाथ धाम- श्रद्धालुओं के लिए खुले केदारनाथ धाम के कपाट,श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा ।।

केदारनाथ धाम के कपाट आज मंगलवार को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर केदारनाथ मंदिर को 35 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु कपाटोद्घाटन की पावन बेला के साक्षी बने। इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। <strong>केदारनाथ धाम- श्रद्धालुओं के लिए खुले केदारनाथ धाम के कपाट,श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा ।।</strong>वहीं, गायक रूप कुमार राठौर और सुनाली राठौर की भजन प्रस्तुति दी।
सुबह पांच बजे से ही कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ-साथ बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर रावल निवास से मंदिर परिसर में पहुंची।<strong>केदारनाथ धाम- श्रद्धालुओं के लिए खुले केदारनाथ धाम के कपाट,श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा ।।</strong>
यहां रावल ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद रावल एवं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रशासन की ओर से मंदिर के कपाट खोले गए। कपाट खुलते ही धाम महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

<strong>केदारनाथ धाम- श्रद्धालुओं के लिए खुले केदारनाथ धाम के कपाट,श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा ।।</strong>
इसके बाद मुख्य पुजारी शिवलिंग ने गर्भ गृह में भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद ग्रीष्मकाल के लिए केदारनाथ के दर्शन शुरू हो गए।

और पढ़े  भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…