दुग्ध उत्पादक एवं सहकारी दुग्ध संघ होंगे पुरस्कृत

दुग्ध उत्पादक एवं सहकारी दुग्ध संघ होंगे पुरस्कृत

लालकुआं- हिमालय पुत्र व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी के 104 जयंती पर अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में नैनीताल जनपद से दो हजार दुग्ध उत्पादक सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है जिस कार्यक्रम हेतू क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों में भारी उत्साह है। उक्त जानकारी देते हुए नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा अवगत कराया गया कि स्वर्गीय श्री हेमवती नंदन बहुगुणा जी की 104 वी जयंती अवसर पर पूरे प्रदेश से लगभग 5 हजार दुग्ध उत्पादकों के पहुंचने की संभावना है। उत्पादकों के भारी उत्साह को देखते हुए माननीय दूग्ध मंत्री डेरी विकास श्री सौरभ बहुगुणा जी द्वारा दुग्ध उत्पादकों हेतु संचालित कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला जाएगा और इसके साथ ही प्रदेश एवं जनपद से सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादकों एवं सहकारी दुग्ध संघों को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही श्री बोरा ने उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन में लगे सभी दुग्ध उत्पादकों , प्रबंध कमेटी सदस्यों,अधिकारियों कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

और पढ़े  उत्तराखंड: देहरादून-हल्द्वानी में बिना मान्यता चल रहे तीन मदरसे सील, अब तक 17 पर ताले और तीन बंद
  • Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा एलान- पूर्व CM का कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा, इस एक्शन के बाद बड़ा फैसला

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिए। उन्होंने राज्य कांग्रेस समिति और कांग्रेस कार्य समिति के पदों को…

    श्रीदेव सुमन विवि: 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन

    श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के परिसर और उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार…