लालकुआं: बीती रात हुए 2 भाईयों पर अज्ञात बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार।

लालकुआं: बीती रात हुए 2 भाईयों पर अज्ञात बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने किया
एक आरोपी को गिरफ्तार।

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बंजारी कम्पनी में घर को जा रहे दो भाईयों पर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें एक भाई बुरी तरह घायल हो गया इधर पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग कि है फिलहाल पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है जिससे पुछताछ की जा रही है इधर पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी स्थानीय भाजपा नेता का करीबी बताया जा रहा है जिसे छुड़ाने के लिए क्षेत्र के भाजपाइयों ने कोतवाली में डेरा डाल दिया है जो आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस पर दबाव बना रहे हैं
बताते चलें कि बीती रात लालकुआं मैन बजार स्थित किराने की दुकान पर काम कर घर को जा रहे युवक राहुल कुमार और उसके भाई संजय पर बंजारी कम्पनी स्थित रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिसमें राहुल के सर में गम्भीर चोट आई है जिसे उपचार के लिए हल्दूवानी के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उसका उपचार घर भेज दिया है वहीं राहुल के भाई संजय को भी चोटें आई है।
इधर पीड़ितों द्वारा आज सुबह कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि लालकुआं मैन बजार स्थित दिनेश प्रोविजन स्टोर पर दोनों भाई काम करते हैं तथा रविवार रात लगभग 10 बजे दुकान बंद कर अपने घर को जा रहे थे तभी बंजारी कम्पनी के पास आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने उन्हें घेर लिया जो कि नशे में चूर थे तथा उनके साथ मारपीट करने लगे वहीं दुकान स्वामी द्वारा दोनों भाईयों को 20 हजार रुपए सैलरी दी गई जिसे उक्त बदमाशों ने छीन लिया जिसका विरोध करने पर उक्त बदमाशों ने दोनों भाईयों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें राहुल के सर में गम्भीर चोटें आई हैं वहीं राहुल को रात में ही उपचार के लिए हल्द्वानी के बेस अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टरों द्वारा उसका इलाज किया वहीं पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि अगर वह बंजारी कम्पनी के रास्ते गुजरेंगे तो उसे और उसके भाई को जान से मार दिया जायेगा जिसे पीड़ित के डर का माहौल बना हुआ है उसने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग कि है वहीं पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है जिसे पुछताछ कि जा रही है इधर पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी स्थानीय भाजपा नेता का करीबी बताया जा रहा है जिसे छुड़ाने के लिए क्षेत्र के भाजपाइयों ने कोतवाली में डेरा डाल दिया है जो पुलिस पर दबाव बनाते दिखाई दे रहे जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

और पढ़े  हरिद्वार: CM ने दी नाना पाटेकर दी श्रद्धांजलि, पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद, गांवों के विकास पर जोर
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…