एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रपाल आर्य ने धामी सरकार पर साधा निशाना और राज्य सरकार को बताया दलित और गरीब विरोधी।

एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रपाल आर्य ने धामी सरकार पर साधा निशाना और राज्य सरकार को बताया दलित और गरीब विरोधी।

नैनीताल जिले के धारी ब्लाॅक के गांव हरिनगर अक्सोड़ा में दलित बच्चों को विद्यालय की कक्षा नौ में प्रवेश ना देने का मामला अब तुल पकड़ता दिखाई दे रहा है यहां कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रपाल आर्य ने राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है उन्होंने सूबे की धामी सरकार को दलित और गरीब विरोधी बताया है।
यहां अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रपाल आर्य ने बीते दिनों नैनीताल जिले के धारी ब्लाॅक के गांव हरिनगर अक्सोड़ा में जीआईसी कसियालेख के प्रबंधन द्वारा दलित बच्चों को विद्यालय की कक्षा नौ में प्रवेश ना दिये जाने पर कड़ी शब्दों में निन्दा करते हुए कहा कि सूबे की पुष्कर सिंह धामी सरकार में दलित बच्चों को शिक्षा से दूर रखा जा रहा है तथा उनके अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही है जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने धामी सरकार को दलित और गरीब विरोधी बताया है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्य में दलित उत्पीडन, अत्याचार, महिला व बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ रहें हैं राज्य में अपराधियों व माफियाओं के हौसले बुलंद हैं जिसकी वजह से आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपराधों पर अंकुश लगाने में पुरी तरह विफल साबित हुए हैं उन्होंने दलित वर्ग पर बढ़ते अत्याचार को शर्मनाक तथा इसे सरकार की नाकामी बताया। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्दी मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस एससी विभाग पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

और पढ़े  मसूरी: ऐतिहासिक विरासत से जुड़ेगा मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल, डीएम ने दिए निर्देश, इस बार है खास तैयारी
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…