लालकुआँ:  केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग।

लालकुआँ देश की संसद में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डाॅ भीमराव अम्बेडकर पर की गयी टिप्पणी को लेकर काग्रेंस लगातार उग्र है काग्रेंस गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रही है। जिसको लेकर आज काग्रेंस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रपाल आर्य ने भी कड़ी नाराजगी जाहिर की है।
बताते चले कि यहाँ गोलापर स्थित अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में काग्रेंस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रपाल आर्य ने कहा कि बाबा साहब का अपमान कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी यह बाबासाहेब का अपमान नहीं पूरे देश का अपमान है उन्होंने कहा कि दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक सहित सभी जाति धर्म की रक्षा के लिए संविधान का निर्माण हुआ था। उनके सम्मान के लिए कांग्रेस किसी हद तक जा सकती है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री ने अपनी वक्तव्य से देश को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलता है न की मनुस्मृति से गृहमंत्री द्वारा बाबा साहेब पर की गयी टिप्पणी से लोगों को आघात पहुंचा है जिसको लेकर काग्रेंस का प्रदर्शन जारी है। उन्होंने कहा कि देश में संविधान को मानने वाले ही इस देश को चला सकते हैं लेकिन भाजपा देश में अपने हिसाब से संविधान लागू करना चाहती है, जो कभी होने वाला नहीं है जिसका हम विरोध करते है और आगे भी जारी रहेगा।

और पढ़े  UP- दरोगा, सिपाही और सीआरपीएफ जवानों ने की सामूहिक हैवानियत, विधायक के फॉर्म हाउस में दरिंदगी की पूरी कहानी
  • Related Posts

    पहाड़ से मैदान तक मौसम के तेवर: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी तो UP में सड़कों पर पानी, हिमाचल में गरज रहे बादल

    मानसून की विदाई के साथ-साथ मौसम पहाड़ों से मैदान तक अलग ही तेवर दिखा रहा है। जहां एक ओर बर्फबारी की शुरुआत ने आने वाली ठंड की दस्तक दे दी…

    मौसम का रेड अलर्ट: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई, बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा जारी

    मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर उत्तरकाशी जिले में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हीना और डोबाटा होल्डिंग पॉइंट्स पर गंगोत्री धाम…