अरविंद केजरीवाल:- खुशखबरी कल से शुरू होगा महिला सम्मान और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन, घर बैठे मिलने वाली है ये सुविधा

Spread the love

दिल्ली की महिलाओं और बुजुर्गों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली में कल से महिला सम्मान और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘हाल ही में हमने दो योजनाओं की घोषणा की थी, एक महिला सम्मान योजना, हमारी महिलाओं की सुविधा के लिए हमने घोषणा की थी कि हम उनके बैंक खातों में 2,100 रुपये जमा करेंगे। इसका पंजीकरण कल से शुरू हो रहा है। दूसरी घोषणा संजीवनी योजना की थी। इसके तहत 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज मिलेगा। मध्यम वर्ग की कोई सुध नहीं लेता। रिटायरमेंट के बाद कई परिवारों में बुजुर्गों की कोई सुध नहीं लेता। अब आप सरकार उनका इलाज कराएगी। इस योजना का पंजीकरण भी कल से शुरू हो जाएगा।’

केजरीवाल ने कहा कि हमारी टीम घर-घर जाकर संजीवनी योजना और महिला सम्मान योजना के लिए पंजीकरण करेगी। इसके लिए दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी है और आप वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं कि आपका वोट रद्द हुआ है या नहीं। वे (भाजपा) बड़े पैमाने पर वोट रद्द कर रहे हैं।

बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना 
आप ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना शुरू करने की घोषणा की थी। इसके तहत दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का इलाज मुफ्त होगा। अरविंद केजरीवाल ने योजना की घोषणा करते हुए कहा था कि दिल्ली वालों के लिए संजीवनी लेकर आया हूं। दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज मिलेगा। इलाज का सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। ये केजरीवाल की गारंटी है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन करेंगे।

और पढ़े  लाल किले पर अभेद्य सुरक्षा: 20 हजार जवानों की तैनाती, चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरे

महिलाओं के लिए ये योजना लाई दिल्ली सरकार
अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने सरकार एक हजार रुपये भेजेगी। वहीं, केजरीवाल ने चुनाव के बाद महिलाओं को एक हजार की जगह 2100 रुपये देने की भी बात कही। केजरीवाल का दावा है कि दोबारा आप की सरकार बनने पर यह राशि 2100 रुपये कर दी जाएगी। अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, हर महिला के अकाउंट हर महीने कुछ पैसे डलवाने का वादा बीते मार्च में किया था। 18 वर्ष से अधिक उम्र की हर महिला को योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करना होगा। जो महिलाएं रजिस्ट्रेशन करेंगी उनके अकाउंट में हर महीने पैसे आने शुरू हो जाएंगे।

 


Spread the love
  • Related Posts

    सांसद पप्पू यादव को तुरंत मिले अतिरिक्त PSO, दिल्ली HC का केंद्र सरकार को सख्त निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को अतिरिक्त निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) तुरंत उपलब्ध कराए। कोर्ट…


    Spread the love

    “वंदे मातरम” बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, जन गण मन जैसा मिलेगा कानूनी संरक्षण, कितनी होगी सजा?

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को एक विधेयक को मंजूरी दे दी, जिसके तहत जानबूझकर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के गायन में बाधा डालना या उसे रोकना अपराध माना जाएगा।…


    Spread the love