दिल्ली में घने कोहरे का अलर्ट: कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर तक सिमटी, सफदरजंग, पालम हवाई अड्डे पर ऐसा है हाल

राजधानी दिल्ली में कोहरे का असर बढ़ने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के कई इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके चलते दृश्यता में भारी गिरावट आने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

आईएमडी की जिलेवार चेतावनी के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा में बहुत घना कोहरा छाने की आशंका है। वहीं, उत्तरी, दक्षिणी और मध्य दिल्ली के इलाके भी कोहरे से प्रभावित हो सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। कुछ इलाकों में हालात को देखते हुए रेड अलर्ट जैसी स्थिति बनी हुई है।

सफदरजंग में दृश्यता घटकर 50 मीटर पहुंची

आईएमडी की ओर से 9 नवंबर 2026 को सुबह 6:30 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग में दृश्यता घटकर महज 50 मीटर रह गई। जबकि 8 नवंबर को यहां दृश्यता 700 मीटर दर्ज की गई थी। यानी एक दिन में दृश्यता में 650 मीटर की गिरावट आई है।

दिल्ली में घने कोहरे का अलर्ट: कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर तक सिमटी, सफदरजंग, पालम हवाई अड्डे पर ऐसा है हाल

सफदरजंग में 8 नवंबर को रात 10:30 बजे से दृश्यता 1000 मीटर से नीचे बनी हुई थी। वहीं, रात 2:30 बजे से यह घटकर 500 मीटर से भी कम हो गई। इस दौरान हवा की गति शांत रही।

पालम में 400 मीटर रही दृश्यता

पालम हवाई अड्डे पर भी कोहरे का असर देखने को मिला। यहां सुबह 6:30 बजे दृश्यता 400 मीटर दर्ज की गई, जबकि एक दिन पहले यह 800 मीटर थी। यानी दृश्यता में 400 मीटर की कमी आई है।

पालम में 8 नवंबर को रात 12 बजे से दृश्यता 1000 मीटर से कम रही, जबकि सुबह 5 बजे से यह 500 मीटर से नीचे पहुंच गई। इस दौरान हवा की दिशा बदलती रही और इसकी गति दो नॉट्स दर्ज की गई।

आईएमडी के अनुसार कोहरे की श्रेणियां

मौसम विभाग ने दृश्यता के आधार पर कोहरे को चार श्रेणियों में बांटा है। 500 से 999 मीटर तक दृश्यता होने पर हल्का कोहरा, 200 से 499 मीटर तक मध्यम कोहरा, 50 से 199 मीटर तक घना कोहरा और 50 मीटर से कम दृश्यता होने पर बहुत घना कोहरा माना जाता है।

और पढ़े  दिल्ली में फिर जहरीली हुई हवा: पराली-वाहनों के धुएं से बढ़ी मुसीबत, अगले 3 दिनों में हालात और बिगड़ने की आशंका

मौसम विभाग ने कम दृश्यता को देखते हुए वाहन चालकों और हवाई यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

  • Related Posts

    आतिशबाजी और खुशियों के बीच दीपावली का जश्न: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से मिले PM, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

    पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की मुलाकात: परिवार को दीं दिवाली की शुभकामनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इस…

    दिवाली की आतिशबाजी में दिल्ली हुई धुआं-धुआं: कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार, सांस लेने में हो रही परेशानी

    दिल्ली एनसीआर में दिवाली के जश्न के बाद देर रात हवा का स्तर बेहद खराब हो गया। दिल्ली में दिवाली की रात आतिशबाजी के बाद प्रदूषण ने गंभीर रूप ले लिया।…