गुजरात: मोडासा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग ,4 मजदूरों की हुई मौत

गुजरात: मोडासा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग ,4 मजदूरों की हुई मौत

रिपोर्टर – खातु भाई दामोर

अरावल्ली जिले के लालवपुरकम्पा के पास पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना प्रकाश में आई है। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। आग से धुएं का गुब्बार चारों तरफ उठता देखा गया। इस घटना में चार मजदूरों की झुलसने से मौत हो गई है। साथ ही पांच लोगों को बचा लिया गया है। दमकल विभाग ने इस घटना को मेजर कॉल बताया है। आग लगने से हिम्मतनगर मोडासा रोड बंद हो गया। अगलगी में ललित, अजय, रामभाई, साजन नाम के मजदूरों की मौत हो गई।
<strong>गुजरात: मोडासा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग ,4 मजदूरों की हुई मौत</strong>
अगलगी की घटना से सामान को भारी नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आग वेल्डिंग के कारण लगी। आग की वजह से धुएं के गुबार उड़ते नजर आए। आसपास के इलाकों से हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए। आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अव्यवस्था पैदा करने वाले लोगों की भीड़ को हटाने की कार्रवाई की। गांधीनगर और हिम्मतनगर से दमकल विभाग की गाड़ियां बुलाई गईं।

इन लोगों की हुई मौत-
पटाखा फैक्ट्री में आग और विस्फोट की वजह से बांसिया निवासी अजय (21) पुत्र खेमराज कोटेड, गेंजी निवासी ललित (42) पुत्र गैबीलाल ननोमा, गुंडलारा निवासी हरीश गोदा (21) और रामलाल गोदा (25) की मौत हो गई। मोडासा पुलिस ने चारों के शव मोडासा अस्पताल के मॉर्चरी में रखवाए हैं। शुक्रवार को उनके पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उनके शवों को गांव लाया जाएगा। वहीं घटना की खबर सुनने के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिवार के लोग भी मोडासा के लिए निकल गए हैं।

और पढ़े  राजस्थान: स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, तीन बच्चे घायल, जर्जर भवन पर लगा ताला
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…