अतीक-अशरफ हत्याकांड:- यूपी में धारा 144 लागू, सीएम योगी ने मांगी अधिकारियों से हर 2 घंटे में रिपोर्ट।

Spread the love

अतीक-अशरफ हत्याकांड:- यूपी में धारा 144 लागू, सीएम योगी ने मांगी अधिकारियों से हर 2 घंटे में रिपोर्ट।

प्रयागराज के काल्विन हॉस्पिटल में जांच कराने के दौरान माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को पांच दिनों की रिमांड पर लाया गया था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी। इसी बीच मेडिकल कॉलेज के पास दोनों की हत्या कर दी गई।

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना आए इसका ध्यान रखने को भी कहा गया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी ने जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीएम ने मांगी हर 2 घंटे में रिपोर्ट-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अतीक और अशरफ की हत्या के बाद आज के लिए तय बैठक टाल दी है। पहले से तय सभी कार्यक्रम रोक दिए हैं। सीएम योगी ने हर 2 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों को हर 2 घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

दोनों को आज ही दफनाया जाएगा-
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद पुलिस द्वारा सुरक्षा कड़ी की गई है। प्रदेश के सभी जिलों में सीआरपीसी की धारा-144 लागू की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अतीक और अशरफ को आज ही दफनाया जाएगा। कसारी मसारी कब्रिस्तान में दोनों को दफनाया जाएगा।

और पढ़े  रेलवे ट्रैक के पास 3 लाश, युवक और मासूम बच्ची के शव पड़े थे नीचे,पेड़ से लटकी मिली भाभी

Spread the love
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *