लालकुआं: रिश्ते हुए शर्मसार- सौतेले चाचा ने किया अपनी नाबालिग भतीजी का रेप,चाची ने भी दिया आरोपी का साथ

लालकुआं: रिश्ते हुए शर्मसार- सौतेले चाचा ने किया अपनी नाबालिग भतीजी का रेप,चाची ने भी दिया आरोपी का साथ

लालकुआं में रिश्ते शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सौतेले चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी का रेप कर दिया पीड़िता ने खुद के साथ हुए रेप की जानकारी पुलिस को दी इसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी चाचा और साथ देने वाली चाची को भी आगरा से गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना लालकुआं कोतवाली इलाके की है बताया गया कि लालकुआं में रहने वाली एक महिला ने बीते 1 अप्रैल दिन शनिवार को पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग लड़की घर गयब हो गई जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की इधर मामले की जांच कोतवाली पुलिस की उपनिरीक्षक रंजनी आर्य को सौंपी जिसके बाद उपनिरीक्षक रजनी आर्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना शुरू की जिसमें पुलिस को उसके मोबाइल नंबरों की लोकेशनों से पता चला कि लड़की आगरा है जिसके बाद तुरंत ही पुलिस आगरा पहुंची जहां पुलिस ने नाबालिग लड़की को सही-सलामत उसकी चाची मंजू देवी के घर से बरामद कर लिया इसी दौरान नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके साथ उसके सौतेले चाचा ने दुष्कर्म किया है जिसपर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए पुलिस ने तुरंत ही आरोपी चाचा मुकेश यादव और उसका साथ देने वाली लड़की की चाची मंजू देवी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया।
इधर पुलिस को पूछताछ में चला कि लड़की की चाची मंजू ने अपने पहले पति को दो साल पहले छोड़ दिया था जिसके बाद वह आगरा निवासी अपने दूसरे पति मुकेश यादव के साथ मथूरा आगरा में रह रहीं थी इसी दौरान बीते एक अप्रैल दिन शनिवार की दोपहर लड़की चाची मंजू देवी लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुची जहां उसने लड़की को मिलने के लिए बुलाया जिसके बाद लड़की रेलवे स्टेशन पहुंची इसी दौरान उसकी चाची मंजू देवी से उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ आगरा ले गई वहीं आगरा ले जाकर उसने अपने दुसरे पति मुकेश यादव के साथ उसकी शादी करने का दवाब बनाया जब लड़की नहीं मानी तो उसके सौतेले चाचा मुकेश यादव ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया जिसके बाद उन्होंने लड़की को बीती 5 अप्रैल को लालकुआं वापस भेज दिया। वहीं पुलिस को लड़की की चाची से पता चला कि वह लड़की की शादी कर उसे गलत कामों धकेलने वाले थे फिलहाल पुलिस ने आरोपी लड़की की चाची मंजू देवी और उसके सौतेले चाचा मुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363,366,376 एवं 3/4 वा 16/17 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।

और पढ़े  मसूरी: ऐतिहासिक विरासत से जुड़ेगा मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल, डीएम ने दिए निर्देश, इस बार है खास तैयारी
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…