नीम करौरी महाराज: कैंची धाम- बाबा नीम करौरी के धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सारे इंतजाम पड़ गए कम,देखें तस्वीरें ।

नीम करौरी महाराज: कैंची धाम- बाबा नीम करौरी के धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सारे इंतजाम पड़ गए कम,देखें तस्वीरें ।

बाबा नीम करौरी महाराज के धाम कैंची में हर दिन बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या ने शनिवार को जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के सारे इंतजाम नाकाफी साबित हुए। कैंची से लेकर हल्द्वानी तक सड़क पर गाड़ियों की लंबा काफिला नजर आया।

मंदिर खुलने से पहले से बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लग गई थी। सुबह की आरती के बाद जैसे ही मंदिर के कपाट खुले तो भक्तों के हुजूम को संभालने में मंदिर प्रबंधन के कर्मचारियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। लाइन इतनी लंबी थी कि 15 जून जैसा नजरा दिखा।
<strong>नीम करौरी महाराज: कैंची धाम- बाबा नीम करौरी के धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सारे इंतजाम पड़ गए कम,देखें तस्वीरें ।</strong>
बता दें कि 15 जून को मंदिर का स्थापना दिवस मनाया जाता है, जिसमे लाखों की भीड़ के बावजूद व्यवस्था बिगड़ती नहीं है। जबकि शनिवार को सारे इंतजार कम पड़ गए। मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन को भी इतनी भीड़ उमड़ने की संभवना नहीं थी।

कैंची धाम, प्रबंध कमेटी केकार्यकारिणी सदस्य प्रदीप साह भय्यू ने बताया कि पिछले दो माह से यहां रिकॉर्ड लगभग दो लाख भक्त पहुंच चुके हैं। इनमें देशभर के तमाम हिस्सों से आने वाले भक्तजन शामिल हैं।
<strong>नीम करौरी महाराज: कैंची धाम- बाबा नीम करौरी के धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सारे इंतजाम पड़ गए कम,देखें तस्वीरें ।</strong>
अब भक्तों की भीड़ का आलम यह है कि यहां हर दिन भवाली थाने की फोर्स मंदिर के बाहर व्यवस्था बनाने के लिए तैनात रहती हैं जो कि केवल स्थापना दिवस के दिन यहां रहती थी।

और पढ़े  मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन: पहाड़ी से गिरे बोल्डर और मलबा, रास्ता बंद होने से दोनों ओर फंसे सैकड़ों वाहन
  • Related Posts

    बागेश्वर: बारिश से 15 सड़कें बंद…फिर भी स्कूल खुले, अभिभावकों में आक्रोश, सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा

    बागेश्वर जिले में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं मलबे और लैंडस्लाइड…

    उत्तराखंड: एक दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, अधिसूचना जारी, 4 जनवरी 2027 तक चलेगी

    उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा उत्तराखंड के गैर-बफीले इलाकों में जनगणना 1 दिसंबर से शुरू होगी और 4 जनवरी 2027 तक चलेगी। भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त…