Covid-19: उत्तराखंड- राज्य में बढ़ने लगे कोरोना संक्रमित मरीज, बीते 24 घंटे में मिले इतने नए केस,32 पहुंची एक्टिव केस की संख्या

Covid-19: उत्तराखंड- राज्य में बढ़ने लगे कोरोना
संक्रमित मरीज, बीते 24 घंटे में मिले इतने नए केस,32 पहुंची एक्टिव केस की संख्या

राज्य में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नौ मरीज मिले हैं। अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 32 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को सामने आए नौ मामलों में देहरादून के छह, उत्तरकाशी के दो और नैनीताल का एक मरीज शामिल है। जबकि इस दौरान दो कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।

अब कुल 32 कोरोना संक्रमितों में देहरादून के 19, हरिद्वार के छह, नैनीताल के दो, पौड़ी का एक और उत्तरकाशी के चार मरीज शामिल हैं। वहीं मंगलवार को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन के 28 सत्र चले, जिनमें 232 लोगों को वैक्सीन दी गई।

और पढ़े  देहरादून: CM धामी ने सरदार पटेल को किया नमन, प्रतिमा पर फूल चढ़ा राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…