Uttarakhand / रामनगर G-20 Summit: राज्य की संस्कृति में रंगे जी-20 सम्मेलन में आए विदेशी मेहमान, बेहतरीन अंदाज में किया गया स्वागत ।।

Spread the love

Uttarakhand / रामनगर G-20 Summit: राज्य की संस्कृति में रंगे जी-20 सम्मेलन में आए विदेशी मेहमान, बेहतरीन अंदाज में किया गया स्वागत ।।

रामनगर में मंगलवार से शुरू हुए जी-20 सम्मेलन में शिरकत करने के लिए भारत सहित 17 देशों के 51 मेहमान दोपहर करीब 1:30 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पारंपरिक वेशभूषा में सजीं युवतियों ने टीका लगाकर सभी का स्वागत किया। पुरुष डेलीगेट्स को उत्तराखंडी टोपी पहनाई गई तो महिलाओं को पिछौड़े भेंट किए गए। मेहमानों के स्वागत में छोलिया कलाकारों ने वाद्य यंत्रों की धुन पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। एयरपोर्ट पर अभूतपूर्व स्वागत और उत्तराखंड की संस्कृति से डेलीगेट्स बेहद प्रभावित नजर आए।
मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे स्पाइसजेट का एटीआर 90 मेहमानों को लेकर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचा। यहां कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, डीएम युगल किशोर पंत और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मेहमानों की आगवानी की।

एयरपोर्ट में बनाए गए हैंगर रूम में अल्प विश्राम के बाद मेहमानों को कड़ी सुरक्षा के बीच भोजन के लिए रुद्रपुर के रेडिशन ब्लू होटल में ले जाया गया। यहां भी उनकी गर्मजोशी से अगवानी हुई।

यहां से करीब सवा घंटे बाद मेहमान रामनगर के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर आईजी नीलेश आनंद भरणे, सीडीओ विशाल मिश्रा, प्रशिक्षु आईएएस अनामिका, मंडी परिषद के प्रबंध निदेशक आशीष भटगाई, एसपी सिटी मनोज कत्याल आदि थे।

पंतनगर एयरपोर्ट पर हवाई जहाज से 17 देशों के 51 डेलीगेट पहुंचे थे। यूरोपीय संघ के तीन डेलीगेट सीधे रामनगर स्थित आयोजन स्थल पहुंचे। प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार पंतनगर एयरपोर्ट पर रूस से चार, नाइजीरिया से एक, फ्रांस के दो, इटली के दो, संयुक्त राज्य अमेरिका के दो, साउथ कोरिया से एक, यूके से पांच, जापान से एक, स्पेन से एक, दक्षिण अफ्रीका से चार, आस्ट्रेलिया से एक, नीदरलैंड से एक, कनाडा से दो, सऊदी अरब से तीन, ब्राजील से एक, चीन के दो और भारत के 18 डेलीगेट्स पहुंचे थे। जी 20 में शामिल मैक्सिको, तुर्किये, अर्जेंटीना, जर्मनी, इंडोनेशिया के डेलीगेट्स पंतनगर नहीं पहुंचे।

और पढ़े  चमोली- बदरीनाथ में पुलिसकर्मी से मारपीट का आरोप, आर्मी मेजर समेत 10 से 15 जवानों पर मुकदमा दर्ज

देवभूमि पहुंचने पर डेलीगेट बेहद खुश नजर आए। स्वागत कार्यक्रम में डेलीगेट उत्तराखंड की संस्कृति व परिधानों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कलाकारों के साथ सेल्फी ली। रेडिशन होटल में लोकनृत्य से डेलीगेट्स का स्वागत कर रहीं कलाकारों के साथ विदेशी डेलीगेट भी थिरकतीं नजर आईं।

जी-20 के मेहमानों के स्वागत के लिए पिथौरागढ़ के कीनागाड़ से छोलिया कलाकारों की टीम पहुंची थी। कलाकारों ने परंपरागत वाद्य यंत्रों की धुन से डेलीगेट्स को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुमाऊंनी वेशभूषा में सजे अल्मोड़ा और जीजीआईसी पंतनगर के बच्चे मेहमानों का स्वागत करते नजर आए।

पंतनगर एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच मेहमान पहले रुद्रपुर और फिर लंच के बाद रामनगर के लिए रवाना हुए। मेहमान आठ लग्जरी बस में सवार थे। काफिले में 23 वाहन शामिल थे।

वहीं, जी-20 की बैठक में शामिल होने वाले देश-विदेश के मेहमान उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोकधुन बेड़ू पाको बारोमासा का आनंद ले सकेंगे। भयेड़ी गांव के मूलवासी प्रसिद्ध बांसुरी वादक मोहन जोशी बांसुरी और पारंपरिक लोकवाद्य यंत्र बिणाई पर लोकधुन प्रस्तुत करेंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *