रामनगर:जी 20 समिट-20 देशों के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कल पहुंचेंगे पंतनगर एयरपोर्ट

Spread the love

रामनगर:जी 20 समिट-20 देशों के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कल पहुंचेंगे पंतनगर एयरपोर्ट

कल से नैनीताल जनपद के रामनगर में जी20 की बैठक होनी है। ऐसे में 20 देशों के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कल पंतनगर एयरपोर्ट में पहुंचेंगे। विमान पार्किंग कर जैसे ही सलाहकार उत्तराखंड की सरजमी पर उतरेंगे वैसे ही पार्किंग से बाहर निकलते विदेशी मेहमानो के लिए बांस का एक गेट तैयार किया गया है। जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी की तस्वीर लगी हुई है। जिसके बाद विदेशी मेहमानो को अराइवल रूम में उत्तराखंड की संस्कृति एर्पण की आकृतियो से रूबरू किया जाएगा। एपर्ण के बीचों बीच मां नंदा सुनंदा के चित्र के साथ साथ छोलिया नृत्य की झलक देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं कलाकारों द्वारा चावलो से जी20 का लोगो बनाया गया। अराइवल रूम के बाहर निकलते ही जी20 लोगो के साथ 20 देशों के राष्ट्रीय ध्वज दिखाई देंगे। जिसके बगल डेलीगेट के लिए आलिशान हेंगर रूम तैयार किया गया है। अल्प विराम के बाद सुरक्षा के बीच लग्जरी छोटी बसों के साथ विदेशी मेहमानो को रुद्रपुर स्थित रेडिशन ब्लू होटल में ले जाया जाएगा। जहा पर लंच के बाद डेलीगेट का काफिला रामनगर को रवाना किया जाएगा लंच में उत्तराखंड के व्यंजन के अलावा भारतीय और विदेशी व्यंजन परोसे जायेगे तैयारियो का जायजा लेने के लिये शासन के नोडल अधिकारी और सूचना सचिव डॉ पंकज कुमार पांडेय पहुचे जहा उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड मौसम- देहरादून में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार
  • Related Posts

    देहरादून- मुख्य सचिव ने की समीक्षा, जागेश्वर धाम परियोजना में रोपवे को शामिल करने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the love   मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को प्रदेश में रोपवे निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने विभिन्न रोपवे प्रोजेक्ट्स की…


    Spread the love

    नई टिहरी- होमस्टे व्यवसाय को नए नियमों के दायरे में लाया गया, पहले नक्शा, फिर पंजीकरण

    Spread the love

    Spread the love   टिहरी जिले में तेजी से बढ़ रहे होमस्टे व्यवसाय को अब नए नियमों के दायरे में लाया गया है। पर्यटन विभाग ने होमस्टे पंजीकरण के लिए…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *