लालकुआं : लालकुआं पुलिस ने किया स्मैक तस्कर को गिरफ्तार।

Spread the love

लालकुआं : लालकुआं पुलिस ने किया स्मैक तस्कर को गिरफ्तार।

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बिन्दुखत्ता स्थित शास्त्रीनगर द्वितीय के पास से कोतवाली पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को दबोचा है जिसके पास से पुलिस को 16.8 ग्राम स्मैक बरामद हुई जिसकी कीमत पुलिस द्वारा लगभग 60 हजार रुपए बताई जा रही है मामले में पुलिस अब उससे स्मैक लाने से लेकर बेचने के मामले में पूछताछ कर रही है पुलिस ने उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है वहीं पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पूर्व में लगभग एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं आरोपी पूर्व में हिस्ट्रीशीटर भी रहे चुका है।
यहां आज कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिन्दुखत्ता स्थित शास्त्रीनगर द्वितीय के पास एक युवक स्मैक बेच रहा है इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी करते हुए शास्त्री नगर द्वितीय निवासी सुन्दर सिंह बिष्ट उर्फ देवा पुत्र शेर सिंह बिष्ट को पकड़ा। जब पुलिस ने उसकी जेबों की तलाशी ली तो उसके पास से एक प्लास्टिक की पन्नी बरामद हुई जिसे खोलकर देखा गया तो उसमें 16.8 ग्राम स्मैक मिली। जिसे पुलिस ने स्मैक को जब्त कर लिया है उक्त स्मैक की कीमत पुलिस द्वारा लगभग 60 हजार रुपए आंकी गई है इस पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और उससे स्मैक लाने समेत बेचने व अन्य पूछताछ की। इसके साथ ही पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
वही पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया पकड़ें गए आरोपी के खिलाफ पूर्व में लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं जिसमें गुंडा एक्ट तथा आर्म्स एक्ट व आबकारी अधिनियम के मुकदमे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर भी रहे चुका है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
इधर पुलिस टीम में मुख्य रूप से कोतवाल डी.आर.वर्मा, उपनिरीक्षक वंदना चौहान, कांस्टेबल आनंदपुरी , चन्द्रशेखर, सुरेश प्रसाद, तरूण मेहता,व गीता कम्बोज शामिल थे।

और पढ़े  रामनगर- उत्तराखंड में शिक्षक की हैवानियत: संगीत सिखाने के नाम पर 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़, केस दर्ज

बाईट,-संगीता पुलिस क्षेत्राधिकारी।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *