अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस सेमीनार का हुआ आयोजन |

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस सेमीनार का हुआ आयोजन |

लालकुआं-

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा महिला डेरी विकास परियोजना के अंतर्गत अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सेमीनार का आयोजन कर दुग्ध सहकारिता में महिलाओं के अधिकार एंव कर्तव्यो पर चर्चा करते हुए दुग्ध सहकारिता में महिलाओ अधिकाधिक सहभागिता व योगदान पर विस्तृत चर्चा करते हुए दुग्ध विकास के माध्यम से महिलाओं के उत्थान पर प्रकाश डाला गया ।अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस सेमीनार का हुआ आयोजन |
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि0 लालकुआं नैनीताल द्वारा महिला डेरी परियोजना के तत्वाधान में धारी विकासखण्ड सभागार में आज अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस सेमीनार का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेला तोलिया अध्यक्षू जिला पचांयत जनपद नैनीताल द्वारा दुग्ध सहकारिता के क्षेत्र में महिलाओं द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए महिलाओं द्वारा सहकारिता के माध्यम से दुग्ध उत्पादन को स्वरोजगार के रूप में अपनाने की अपील करते हुए कहा कि नारी में ही ऐसी शक्ति हे कि जो परिवार के साथ समाज में महत्तवपुर्ण योगदान दे सकती है ।अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस सेमीनार का हुआ आयोजन |  अतिविषिष्ट अतिथि आशा रानी ब्लाक प्रमुख धारी ने दुग्ध उत्पादन में पर्वतीय क्षेत्र में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डालते हुए सराहना की तथा उन्होने दुग्ध सहकारिता के माध्यम से महिला उत्थान पर जोर दिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुकेश बोरा अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ वह दुग्ध विकास विभाग द्वारा द्वारा महिला दुग्ध उत्पादक सदस्यों के कल्याणार्थ संचालित दुग्ध विकास कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए दुग्ध सहकारिता में महिलाओं के योगदान की प्रशंसा की और विगत 75 वर्षो से नैनीताल दुग्ध संघ में महिलाओं की सहभागिता व योगदान की सराहना करते हुए सेमिनार में उपस्थित सभी और अतिथियों,दुग्ध उत्पादकों ,कर्मचारियों अधिकारियों तथा प्रबंध कमेटी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस सेमीनार का हुआ आयोजन |
सामान्य प्रबन्धक नैनीताल दुग्ध संघ निर्भय नारायण सिह द्वारा दुग्ध सहकारिता में महिलाओं के उत्थान कार्यक्रमो पर प्रकाश डालते हुए डेरी विकास के माध्यम से संचालित योजनाओं के विस्तृत जानकरी प्रदान की गई। गोष्ठी में संचालक मण्डल सदस्य किशन सिह बिष्ट, आनन्द सिह नेगी, राजेन्द्र प्रसाद, कृष्णकुमार शर्मा, दीपा रैक्वाल, गीता दुम्का, महेन्द्र सिह पडियार, प्रभारी पी.एण्ड आई मोहन जोशी, प्रभारी सहायक प्रबन्धक मडेवि बीना पाण्डे, एफ.ओ. सुभाष बाबू, कार्यक्रम संयोजिका गीता ओझा, एम.सी.जोशी, शान्ति कपकोटी, नीमा भण्डारी, मुन्नी आर्या, कलावती भौर्याल, रेखा आर्या, बसन्ती कपकोटी, पदमा आर्या, खष्टी सनवाल, पुरन मिश्रा, विजय जलाल, संतोष कुमार, ग्राम प्रधान सरोज आर्या, दीपा बिष्ट, रेखा देवी, हरीश शाही, चन्दन बिष्ट, सावत्री देवी, बीडीओ संजय गाधी, युवा कल्याण अधिकारी राजदीप समेत सैकडो महिला दुग्ध उत्पाद उपस्थिति थे । इस दौरान सरना व चखूटा ग्राम की संयुक्त स्वंय सहायता समूह द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये व कार्यक्रम का संचालन प्रभारी विपणन संजय भाकुनी व प्रभारी एफओ सुभाष द्वारा किया गया ।
बाक्सअन्तराष्ट्रीय महिला दिवस सेमीनार का हुआ आयोजन |
लालकुआं। अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस सेमीनार अवसर पर नैनीताल जनपद से जिला एवं प्रदेश में सबसे अधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली तीन महिला दुग्ध उत्पादक सदस्यो को दुग्ध महिला प्रोत्साहन कार्यक्रम अंतर्गत जनपद स्तर पर हिमानी बिष्ट को प्रथम पुरस्कर में 10 हजार, दीपा बिष्ट को द्वितीय 07 हजार व पुष्पा बिष्ट को 05 हजार व राज्य स्तर पर भी जनपद के ही हिमानी बिष्ट को प्रथम पुरस्कर में 25 हजार, दीपा बिष्ट को द्वितीय 10 हजार की राशि के चैक प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस सेमीनार का हुआ आयोजन |

और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ में हेलीकॉप्टर हादसा, यूकाडा ने ट्रांस भारत एविएशन के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर लगाई रोक
• Related Posts

देहारदून: यूकेडी ने विधानसभा चुनाव के लिए 16 सीटों पर प्रत्याशियों का किया एलान, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव 2017 के लिए 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रेस क्लब में मीडिया से वार्ता करते हुए दल के केंद्रीय अध्यक्ष…

बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जताया गहरा दुख, बोले-सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

ज्योतिष्पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ जी महाराज ने बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे कर्नाटक के छह श्रद्धालुओं की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा दुख जताया।…