देहरादून: बच्ची को अस्पताल के टॉयलेट में जन्म देकर महिला हुई फरार, बच्ची की हालत नाजुक ।

Spread the love

देहरादून: बच्ची को अस्पताल के टॉयलेट में जन्म देकर महिला हुई फरार, बच्ची की हालत नाजुक ।

देहरादून के विकासनगर में जिला उप अस्पताल के टॉयलेट में बच्ची को जन्म देकर महिला फरार हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मामले को लोक लाज से जोड़कर देखा जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को भी दे दी है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे एक 23 वर्षीय महिला प्रसव के लिए जिला उप अस्पताल पहुंची। उसके साथ एक पुरुष भी था। बताया जा रहा है कि पुरुष पर्चा बनवाने लगा, जिसमें उसने महिला का नाम प्रीति और उम्र 23 साल लिखवाया। इस बीच महिला टाॅयलेट गई। जहां उसने बच्ची को जन्म दिया।

इसके बाद महिला और पुरुष बच्ची को टाॅयलेट में छोड़कर अस्पताल में बिना किसी को सूचना दिए चोरी-छिपे चले गए। सफाई कर्मचारी ममता ने टाॅयलेट में बच्ची को देखा। वह बच्ची को उठाकर प्रसव रूम में ले आईं। ड्यूटी पर तैनात डॉ. मंजू राणा ने बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे ड्रिप चढ़ाई।
जानकारी मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए। बच्ची की हालत नाजुक होने पर उसे सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से हायर सेंटर इलाज के लिए भेज दिया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विजय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को हायर सेंटर इलाज के लिए भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से बच्चे के परिजनों का पता करने की कोशिश की जा रही है।

और पढ़े  रुद्रप्रयाग- हादसा: नरकोटा में होटल के पास पहाड़ी से तीर्थयात्रियों की कार पर गिरे पत्थर, 3 घायल

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- बीसी खंडूड़ी को अंतिम विदाई: पंचतत्व में विलीन, CM धामी, उपराष्ट्रपति सहित राजनेताओं ने जताया शोक

    Spread the love

    Spread the loveमेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। सीएम धामी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित तमाम बड़े राजनेता खंडूड़ी को अंतिम विदाई देने…


    Spread the love

     नई टिहरी- हेलिकॉप्टर की खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आया, 6 यात्री थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveचंबा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर उड़ान के दौरान ट्रांस भारत एविएशन कंपनी के एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी समस्या होने पर सत्यो-सकलाना क्षेत्र के खेतों में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करानी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *