लालकुआं: भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत..

Spread the love

लालकुआं: भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत..

लालकुआं भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित मोर्चा के बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष महेश आर्य की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मचा है वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता के संजय नगर तृतीय निवासी महेश आर्य उम्र लगभग 40 वर्ष गत शाम कोतवाली पुलिस को नशे की हालत में गौला नदी के किनारे मिला, जिसको पुलिस के जवानों ने सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया, बाद में हालत गंभीर होने पर उसे परिवार जनों द्वारा एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया, जैसे ही यह खबर परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया, मृतक महेश आर्य के तीन बच्चे हैं, जिसमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल है, वह टुकटुक चलाने के साथ-साथ अच्छा राजमिस्त्री भी था, तथा भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित मोर्चा का हाल ही में अध्यक्ष भी निर्वाचित हुआ था। महेश आर्य की मौत से हर कोई हतप्रभ है।


Spread the love
और पढ़े  CM संवाद में छात्रा की बात पर विवाद, स्कूल ने कराई पूरी जांच, प्रिंसिपल का बयान आया सामने
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *