हल्द्वानी: छात्र अपहरण कांड का पांचवां आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर।

हल्द्वानी: छात्र अपहरण कांड का पांचवां आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर।

भाई-बहनों के साथ नानकमत्ता जा रहे बीकॉम के छात्र का अपहरण कर घंटों बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को तो पकड़ लिया, लेकिन पांचवां अभी फरार है। सोमवार को परिजनों ने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश से मुलाकात की। आरोप लगाया कि राजनैतिक संबंध होने के चलते पुलिस पांचवें आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

डहरिया निवासी प्रियांशु सती एमबीपीजी कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र हैं। रविवार को वह अपनी बहन यीशु सती, भाई आदित्य जोशी और ऋषभ सिंह के साथ नानकमत्ता घूमने जा रहे थे। लालकुआं में कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और टांडा के जंगल ले जाकर बंधक बना लिया। लालकुआं पुलिस ने आरोपी गौरव तिवारी उर्फ गोलू, ललित मोहन, मनोज जोशी, विवेक वर्मा और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर बंधक छात्र को मुक्त कराया।

इधर सोमवार को छात्र की बड़ी बहन पूजा ने बताया कि घटना का पांचवां व मुख्य आरोपी अभी फरार है। वह एक नेता का रिश्तेदार है इसलिए दबाव में आकर पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। विधायक सुमित ने पुलिस अधिकारियों से फोन पर बात की और पांचवें आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की बात कही। इधर, पूजा ने बताया कि प्रियांशु बेहोशी की हालत में लगातार पांचवें आरोपी का नाम ले रहा था। होश में आने के बाद भी नाम लिया। पांचवें आरोपी के नोएडा पहुंचने की बात कही जा रही है जबकि वह घटनास्थल पर ही था।

और पढ़े  हल्द्वानी: नितिन नवीन का बड़ा संकेत, 2027 में कमल की खुशबू से महकेगी 2029 में केंद्रीय सत्ता की राह

प्रियांशु की हालत बिगड़ी
आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पुलिस ने छात्र को अस्पताल में भेजा था। पूजा के मुताबिक प्राथमिक उपचार के बाद प्रियांशु को घर लाया गया था। सोमवार देर शाम प्रियांशु की हालत अचानक बिगड़ गई। उसे नई आईटीआई मार्ग स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

नैनीताल एसएसपी -पंकज भट्ट
4 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। पांचवें की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में डेढ़ वर्ष पहले आपसी विवाद की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हकीकत सामने आ पाएगी।

  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…